Home - Vivo S2 FE की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक,...

Vivo S2 FE की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक, 10000mAh बैटरी से मचेगा धमाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo S2 FE की बॉक्स कीमत और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी लीक हुई है। फोन में 10000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

चाइनीज टेक कंपनी वीवो के नए फोन Vivo S2 FE को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बॉक्स प्राइस, रैम-स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S2 FE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का बॉक्स प्राइस 39,999 रुपये हो सकता है। हालांकि, बॉक्स पर लिखी कीमत आमतौर पर फोन के इफेक्टिव सेल प्राइस से ज्यादा होती है, इसलिए इसका रिटेल प्राइस अलग हो सकता है।

Vivo S2 FE को Stellar Green, Zen White और Titan Black तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले लीक हुई जानकारी में फोन के ब्लैक और ग्रीन कलर में आने की बात कही गई थी। नए लीक में Zen White कलर का भी जिक्र किया गया है।

Vivo S2 FE में मिलेगा बड़ा AMOLED डिस्प्ले

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलने की बात कही गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी होने की बात कही गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग या ज्यादा लोड वाले काम के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

10000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी

Vivo S2 FE की सबसे खास खूबियों में इसकी 10000mAh की बैटरी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकती है। इसके बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.75mm और वजन लगभग 225 ग्राम बताया गया है।

फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Vivo S2 FE को तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

Vivo V80 के साथ हो सकता है लॉन्च

Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किए जाने की चर्चा है। Vivo V80 का भारत लॉन्च 6 अक्टूबर को तय है, लेकिन कंपनी ने अभी तक Vivo S2 FE के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसकी कीमत, लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN