Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/kjp_1792664488819_gSkq_1792664505519_gESq_03395d3e-6d9e-4138-97fc-72f5b262b359_WPSC.jpgकरण जौहर जो काफी समय से सिंगल हैं, अब अपनी लाइफ में पार्टनर चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब चाहते हैं उनकी लाइफ में कोई खास हो।
करण जौहर सिंगर हैं, लेकिन उनके 2 बच्चे हैं। करण सरोगेसी के जरिए पापा बने थे। उनकी एक बेटी रूही और बेटा यश है। हाल ही में करण का शो कॉफी विद करण का 9वां सीजन शुरू हुआ है। शो में हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आए और इस दौरान करण ने दोनों से बात करते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें नहीं लगता कि उनके लिए शादी करना मुमकिन है, लेकिन फिर भी उन्हें एक पार्टनर मिलने की उम्मीद है।
करण को चाहिए लाइफ पार्टनर
करण ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका कोई पार्टनर हो जिसके साथ वह अपनी लाइफ के बारे में बात करे और उसके साथ अपनी लाइफ के हर मोमेंट और बड़ी उपलब्धियों को शेयर करे।
दरअसल, होता क्या है कि विजय, करण से बोलते हैं कि वह कुछ मैनिफेस्ट करें। दरअसल, विजय को सबसे पहले अपनी एक विश बताने के लिए बात की । इस पर विजय ने रश्मिका मंदाना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं रश्मिका का हाथ पकड़ता हूं और आप जानते हैं कि मेरे साथ वह सुरक्षित हैं।’
कोई ऐसा हो मेरे बच्चों का बराबर पैरेंट बने
विजय ने फिर करण से सवाल किया कि वह इस काउच पर क्या मैनिफेस्ट करना चाहते हैं क्योंकि इस शो में कई लोगों की मैनिफेस्टेशन पूरे हुए हैं। इस पर करण ने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरा एक पार्टनर हो। मैं रिलेशनशिप में रहना चाहता हूं। शादी, शायद मेरे लिए टेक्निकली पॉसिबल नहीं है। कोई ऐसा हो जिसके साथ मैं सब शेयर करूं, किसी के साथ मैं अपनी लाइफ को सेलिब्रेट कर पाऊं, जो मेरे दोनों बच्चे का उतना ही पैरेंट बने जितना मैं हूं। कोई ऐसा जिसे मैं अपना कहूं और जो मेरी लाइफ को पूरा करदे।
विजय ने कहा आपके लिए प्रार्थना करूंगा
विजय इस पर बोलते हैं, ‘चलो पुराने देवताओं, नए देवताओं, कॉफी के देवताओं और सोफे के देवताओं से प्रार्थना करते हैं कि ऐसा हो जाए।’ इस पर करण बोलते हैं, हां, आपकी प्रार्थनाएं काफी रियल लग रही हैं।
करण की प्रोफेशनल लाइफ
करण का शो कॉफी विद करण हाल ही में नौवें सीजन के साथ वापस आया है। बतौर प्रोड्यूसर उनकी कई फिल्में आने वाली हैं जिसमें उड़ता तीर शामिल है जिसमें करण जौहर और सारा अली खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म नागजिला आएगी जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




