Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी के सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है, इसलिए घबराने के बजाय इस शेयर को खरीदने या जमा करने का यह सही समय है
Suzlon energy share price: तिमाही नतीजे से पहले एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर एक बार फिर से गिरावट वाले मोड में आ गए हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार सुजलॉन एनर्जी के शेयर भारी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं और इसमें अब अधिक गिरावट की गुंजाइश कम है। जानकारों का अनुमान है कि यह शेयर जल्द ही बाउंसबैक करेगा। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
शेयर का परफॉर्मेंस
सुजलॉन एनर्जी के शेयर की बात करें तो गुरुवार को 2.50% से अधिक टूटकर 38.50 रुपये के नीचे आ गया। शेयर अपने 52 वीक लो 36.30 रुपये के करीब आ गया है। बता दें कि शेयर का यह लो 8 अक्टूबर को था। इसके बाद कुछ दिन तक शेयर रिकवरी मोड में आया और 40 रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि, अब एक बार फिर से गिरावट देखी गई है।
क्या कहा एक्सपर्ट ने?
SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि बाजार सुजलॉन एनर्जी के नतीजों का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, “सुजलॉन एनर्जी अब कर्ज से मुक्त हो गई है। बाजार को उम्मीद है कि कंपनी अपने खर्चों को नियंत्रित रखेगी, जिससे इसके मार्जिन और नेट प्रॉफिट में सुधार हो सकता है। जब कंपनी कर्ज-मुक्त हुई थी, तब सुजलॉन के शेयरों की री-रेटिंग हुई थी। अब कंपनी के मुनाफे में आने पर एक और री-रेटिंग की उम्मीद है।”
वहीं, नुवामा का अनुमान है कि FY27 की दूसरी तिमाही (Q2) में लगभग 690 MW का काम पूरा होगा। यह संकेत देता है कि साल की दूसरी छमाही में डिलीवरी में तेजी आएगी। ब्रोकरेज फर्म ने लगभग 16.6% के EBITDA मार्जिन का अनुमान लगाया है।
कहां तक जाएगा शेयर?
केसी सिक्योरिटीज (KC Securities) में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट महेश एम. ओझा ने कहा, “सुजलॉन के शेयर में काफी गिरावट आ चुकी है। अब गिरावट की गुंजाइश बहुत कम है। लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए सुजलॉन के शेयरों पर भरोसा बनाए रखने की अच्छी संभावना है।”
वहीं, चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने कहा, “सुजलॉन एनर्जी के मौजूदा शेयरधारकों को सलाह है कि वे अपने शेयर होल्ड करके रखें, 35 रुपये पर एक सख्त स्टॉप-लॉस लगाएं और 42 रुपये के टारगेट पर नजर रखें। अगर शेयर 42 रुपये के स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो इसके 46 रुपये के करीब पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।” नए निवेशकों को सलाह देते हुए बगड़िया ने कहा, “नए निवेशक को 35 रुपये पर स्टॉप-लॉस रखना चाहिए और 46 रुपये के टारगेट पर नजर रखनी चाहिए।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




