Home LIFESTYLE NEWS HINDI कुकर में 2 सीटी लगाकर बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट रसगुल्ले, शेफ यमन...

कुकर में 2 सीटी लगाकर बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट रसगुल्ले, शेफ यमन ने बताई ट्रिक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

त्योहारों पर घर में ही कुछ मीठा बनाना हो, तो रसगुल्ले की ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें। प्रेशर कुकर में सिर्फ 2 सीटी लगाकर आप फटाफट से ये रसगुल्ले बनाकर तैयार कर सकते हैं और बहुत ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। शेफ यमन ने ये रेसिपी साझा की है।

त्योहारों का सीजन है और इन दिनों मिठाइयां ना खाई जाएं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। खासकर सॉफ्ट-स्पंजी रसगुल्ले खाने का तो मजा ही अलग है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि रसगुल्ले घर पर बनाना बड़ी मेहनत का काम है और इसमें टाइम भी काफी लग जाता है। लेकिन क्या हो अगर आप कुकर में सीटी लगाकर ही रसगुल्ले बना लें? जी हाँ, शेफ यमन अग्रवाल ने हाल ही में रसगुल्ले बनाने की रेसिपी शेयर की हैं। प्रेशर कुकर में सिर्फ दो सीटी लगाकर इतने रसभरे और सॉफ्ट रसगुल्ले बनते हैं कि खा कर मजा ही आ जाएगा। कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो या त्योहारों पर बाजार की मिलावटी मिठाई से बचना हो, घर पर रसगुल्ले बनाना एक आसान विकल्प हो सकता है। चूंकि इसे बनाने में ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, इसलिए कम खर्चे में ही आप ये टेस्टी सी मिठाई बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए रेसिपी जान लेते हैं।

घर पर रसगुल्ले बनाने के लिए सामग्री

घर पर ही सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गाय का दूध (5 पैकेट), नींबू का रस (1 चम्मच), सूजी (1 चम्मच), चीनी (2 कप), पानी (6 कप), गुलाब जल (ऑप्शनल)।

प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाकर बनाएं रसगुल्ले

स्टेप 1- दूध से छेना तैयार करें

सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें। जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, गैस बंद कर दें और दूध को हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जैसे ही दूध 10% तक ठंडा हो जाए, इसे फाड़ने के लिए खटाई एड कर दें। इसके लिए आप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या सिरका मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे सारी खटाई एक ही बार में ना डालें, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगातार चलाते हुए दूध में एड करें।

टिप- रसगुल्ले बनाने के लिए गाय का दूध ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि इसमें मलाई कम होती है। अगर आप फुल क्रीम दूध इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले इसकी मलाई निकालकर अलग कर लें।

टिप 2- छेने को निचोड़कर तैयार करें

अब छेने को निचोड़कर साफ पानी से धो लें, ताकि सारी खटाई निकल जाए। इसे किसी सूती कपड़े में बांधकर 15-20 मिनट के लिए लटका दें, ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। इसमें नमी होनी चाहिए लेकिन ये गीला ना हो, तो बिल्कुल परफेक्ट छेना तैयार हो जाएगा।

टिप 3- छेना में सूजी मिलाकर डो बनाएं

अब छेने में एक चम्मच सूजी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। बहुत ज्यादा सूजी ना मिलाएं, वरना रसगुल्ले हार्ड हो सकते हैं। अब इन्हें मिक्सर में पीसकर पतला सा पेस्ट बना लें। इस मिक्सर से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार करें।

टिप 4- कुकर में चाशनी बनाकर तैयार करें

कुकर में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए रख दें। आप जितनी चीनी ले रहे हैं, पानी की मात्रा उसके तीन गुनी होनी चाहिए। यानी दो कप चीनी के लिए कुकर में 6 कप पानी डालें और इसमें अच्छी तरह उबल आने दें।

टिप 5- चाशनी में रसगुल्ले डालें

खौलती हुई चाशनी में रसगुल्ले की बॉल्स डालें। कुकर का ढक्कन बंद कर के 2 सीटी आने तक पकाएं। फिर गैस की फ्लेम बिल्कुल लो कर दें और रसगुल्ले को 5 मिनट के लिए पकने दें। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें, एकदम परफेक्ट रसगुल्ले बनकर तैयार होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN