Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवाचौथ से कितने दिन पहले कराएं फेशियल? ग्लोइंग स्किन के लिए जानें...

करवाचौथ से कितने दिन पहले कराएं फेशियल? ग्लोइंग स्किन के लिए जानें कौन सा है बेस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए फेशियल कराने की सोच रही हैं, तो सही टाइमिंग का होना जरूरी है। साथ ही कौन सा फेशियल आपके लिए बेस्ट रहेगा, ये भी आप अपने स्किन टाइप के मुताबिक चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। हर महिला चाहती है कि इस दिन वो सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए तैयारियां भी पहले से शुरू हो जाती हैं। स्किनकेयर रूटीन से ले कर फेशियल और बाकी ट्रीटमेंट्स तक, कई चीजें पहले से ही कराई जाती हैं ताकि करवाचौथ वाले दिन स्किन का निखार अलग ही दिखे। कई महिलाएं करवाचौथ से पहले फेशियल करती हैं, लेकिन कौन सा फेशियल चुनें ये समझ ही नहीं आता। साथ ही फेशियल कितने दिनों पहले कराना चाहिए, ये भी अक्सर कन्फ्यूज करता है। फेशियल के लिए सही टाइमिंग इसलिए भी जरूरी है, ताकि चेहरे पर अच्छा ग्लो आए और स्किन पर किसी तरह की कोई परेशानी भी ना हो। आइए जानते हैं करवाचौथ पर फेशियल कराने का सही समय और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

करवाचौथ से कितने दिनों पहले कराना चाहिए फेशियल?

अगर आप करवाचौथ पर ग्लोइंग और फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो 3-5 दिन पहले फेशियल कराना सही रहता है। हालांकि ये पूरी तरह फेशियल के टाइप पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी तरह का ब्राइटनिंग फेशियल करा रही हैं, तो 3-5 दिन पहले कराएं। वहीं हाइड्रेटिंग फेशियल 2-3 दिन पहले और बेसिक क्लीनअप फेशियल 1-2 दिन पहले कराना सही रहता है।

करवाचौथ से तुरंत पहले ना करें एक्सपेरिमेंट

करवाचौथ से ठीक पहले कोई नया फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट कराने से बचें। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और कुछ भी जल्दी सूट नहीं करता, तो एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप वही फेशियल चुनें जो आपकी स्किन को सूट कर चुका हो।

अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें सही फेशियल

1) ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फेशियल

ड्राई स्किन में मॉइश्चर की कमी होती है, जिस वजह से चेहरे का ग्लो गायब रहता है। ऐसी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फेशियल का चुनाव किया जा सकता है। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनी रहती है।

2) ऑयली स्किन के लिए चुनें ऐसे फेशियल

ऑयली स्किन में ज्यादा सीबम प्रोडक्शन के कारण पिंपल, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या रहती है। ऐसी स्किन टाइप के लिए एक्सफोलिएशन और डीप क्लीनिंग वाले फेशियल उपयुक्त हो सकते हैं।

3) सेंसेटिव स्किन के लिए ऐसे चुनें फेशियल

अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है और कुछ भी लगाने से आपके फेस पर एलर्जी, दाने या खुजली होने लगती है तो बहुत स्ट्रॉन्ग फेशियल कराने से बचना चाहिए। ऐसे फेशियल का चुनाव करें जो स्किन के लिए सूदिंग हों। बेहतर रहेगा कि आप पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें।

कौन से फेशियल कराना बेस्ट रहेगा?

करवाचौथ पर फेशियल के लिए आप कुछ पॉपुलर ऑप्शन्स में से ट्राई कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर में गोल्ड फेशियल, डायमंड फेशियल, फ्रूट फेशियल, पर्ल फेशियल और ब्राइडल फेशियल जैसे विकल्प मौजूद होते हैं। इनमें से आप अपने बजट और स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी फेशियल चुन सकती हैं।

इसके अलावा आजकल मेडीफेशियल भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये सैलून फेशियल से अलग होते हैं, क्योंकि इन्हें करवाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। इनमें से कुछ पॉपुलर विकल्प हैं- हाइड्राफेशियल, ऑक्सीजन फेशियल, केमिकल पील और माइक्रोडर्माब्रेशन। अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की राय के बाद आप कोई भी फेशियल करा सकती हैं।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN