Home LIFESTYLE NEWS HINDI सुबह की 7 गलत आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए...

सुबह की 7 गलत आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए बचने के तरीके

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शरीर को स्वस्थ रखना है तो रोजाना की आदतों को भी अच्छा रखना जरूरी है। खराब आदतों के साथ आप कभी हेल्दी और फिट नहीं रह सकते हैं। डॉक्टर सेठी ने सुबह की 7 खराब आदतों के बारे में बताया है।

कई लोग खुद को बिल्कुल फीट समझते हैं लेकिन अचानक उनकी सेहत खराब होने लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर हम ऐसा क्या कर रहे हैं, जिससे बीमार हो रहे हैं। कई बार हमारे खान-पान, लाइफस्टाइल या कुछ आदतों के कारण भी हम बीमार हो जाते हैं और फिर इसे बदलने में काफी परेशानी होती है। ऐसे समझ लीजिए कि सुबह से हमारा दिन शुरू होता है और नींद लेने के बाद शरीर भी सुबह से ही एक्टिव होता है, ऐसे में अगर आप उसे अच्छी चीजों के बजाय बुरी चीजें देंगे या गलत आदतों को ढाल देंगे तो एक दिन आपका शरीर खराब हो जाएगा। AIIMS से ट्रेनिंग ले चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने लोगों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो 100 में से 80 लोग रोजाना करते हैं। उनका कहना है कि अगर आप इन 7 आदतों को बदल लेंगे तो शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहेगा।

ये 7 आदतें शरीर के लिए हैं खतरनाक-

1. बहुत गर्म चाय या कॉफी पीना

ज्यादातर लोग सुबह चाय या कॉफी को एकदम गर्म ही पीते हैं और ऐसा करने से फूड पाइप जल जाती है। कई बार इसकी वजह से अन्य चीजें खाने में परेशानी होती है और रिसर्च के मुताबिक ये आदत कैंसर के खतरे को बढ़ाती है। बिल्कुल गर्म चाय या कॉफी न पिएं बल्कि उसे थोड़ा ठंडा होने दें।

2. सुबह की शौच है जरूरी

आपने एक दिन पहले या रात में जो भी खाया होता है, उसे सुबह शरीर वेस्ट के तौर पर निकालता है। अगर आप सुबह पॉटी करने नहीं जाते हैं, तो पेट भरा रहता है। इसके अलावा अगर आपको नाश्ता करने के बाद भी लैट्रिन आती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। नाश्ते के बाद आंतें एक्टिव हो जाती है, ऐसे में कई लोगों को कुछ खाने के बाद पॉटी आती है। सुबह शौच करना जरूरी है और इसके लिए 15 मिनट का समय जरूर निकालें।

3. थायरॉइड की दवा के साथ कॉफी पीना

वैसे तो किसी भी दवा के साथ या उससे तुरंत पहले-बाद में चाय-कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करने से दवाई का असर कम होता है और शरीर में कैफीन का असर तेज रहता है। डॉक्टर के मुताबिक, थायरॉइड की दवा लेवोथायरॉक्सिन (Levothyroxine) के साथ चाय-कॉफी पीने से उस दवा का असर कम होगा और आपको वह फायदा नहीं करेगा।

4. अंडे खाने से पहले टोस्ट खाना

टाइप-2 डायबिटीज वाले 11 लोगों पर किए गए एक छोटे रिसर्च में पाया गया कि पहले प्रोटीन और सब्जियां खाने और उसके बाद कार्बोहाइड्रेट लेने से ब्लड शुगर कम बढ़ता है। अगर आप कार्ब्स पहले खाते हैं और फिर प्रोटीन लेते हैं, तो शुगर स्पाइक हो सकता है। पहले प्रोटीन युक्त चीजें खाना सही होता है और फिर बाकि चीजों को खाना चाहिए।

5. नाश्ते के बाद एसिडिटी की दवाई

ज्यादातर लोग एसिडिटी की दवा लेते हैं लेकिन गलत तरीके से खाने पर असर नहीं होता। एसिडिटी की दवा हमेशा खाली पेट खानी चाहिए। अगर आप इसे नाश्ता करने के बाद खाते हैं, तो इसका कोई खास असर नहीं होगा। डॉक्टर का कहना है कि नाश्ता करने से करीब 30 मिनट पहले ही इस दवा को खाना चाहिए, जिससे पेट में एसिड ना बनें।

6. खाली पेट विटामिन D लेना है गलत

अगर आप विटामिन D की कोई दवा या सीरप लेते हैं, तो उसे हमेशा खाने के बाद खाएं। कभी भी इस दवा को खाली पेट खाने की गलती न करें। विटामिन D को ऐसे भोजन के साथ लें, जिसमें कुछ हेल्दी फैट मौजूद हो, जैसे मेवे, अंडे या दूध से बनी चीजें।

7. खराब नींद के बाद खाली पेट कॉफी पीना

29 स्वस्थ लोगों पर हुए एक रिसर्च में पता चला है कि रात में अच्छी नींद न लेने के बाद स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। रिसर्च में ग्लूकोज ड्रिंक के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती हुई पाई गई है। अगर आपकी नींद रात में पूरी नहीं हुई है, तो पहले नाश्का करें और उसके बाद चाय-कॉफी पिएं। खासतौर पर डायबिटीज वाले मरीज ऐसा करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN