Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedffc_1791986137241_V44u_1791986140949_xdYe_705fde6e-be3a-4553-abf1-250256cb71fb_R7VZ.jpg‘कॉफी विद करण सीजन 9’ की गेस्ट लिस्ट सामने आ है। सलमान खान के अलावा इस आखिरी सीजन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ये सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं। जानिए-
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ आज से शुरू हो रहा है। आज सलमान खान के साथ करण जौहर अपने आखिरी सीजन की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन की थीम बॉलीवुड की जोड़ियों पर रखी गई है। हर हफ्ते आने वाले एपिसोड में इंडस्ट्री की कोई पॉपुलर जोड़ी करण के शो पर नजर आएगी। पहले एपिसोड में सलमान खान के उनकी हीरोइन रहीं करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस आखिरी सीजन में नजर आने वाली सेलेब्रिटी जोड़ियों के नाम की जानकारी सामने आ गई है। जानिए ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में इंडियन सिनेमा से कौन-कौन से सेलेब्स नजर आने वाले हैं।
करण के शो पर ये जोड़ियां आएंगी नजर
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में इस बार बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कुछ जोड़ियां नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है इस बार करीना कपूर और सैफ अली खान इस शो का हिस्सा बने नजर आएंगे। कियारा आडवाणी पहली बार इसी शो पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखेंगी। पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वो शो के एक एपिसोड में दिखने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कन्फर्म माने जा रहे हैं।
आलिया भट्ट भी बनेंगी शो का हिस्सा
इन पति-पत्नियों के अलावा कुछ अलग तरह की जोड़ियों भी शो पर दिखेंगी। जैसे आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ शो का हिस्सा बनती दिख सकती हैं। ट्विंकल खन्ना इस बार अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ दिख सकती हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स SS राजामौली और उनकी फिल्म वाराणसी के लीड एक्टर महेश बाबू को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के एक्टर्स रणबीर कपूर या विकी कौशल के साथ इस शो का हिस्सा बने नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान हो सकते हैं आखिरी मेहमान
पहले एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ हो रही है। ऐसा माना जा रहा है इस सीजन का अंत शाहरुख खान के साथ होगा। सीजन के आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान शो के आखिरी मेहमान हो सकते हैं।
22 साल बाद खत्म हो रहा है शो
बता दें, करण जौहर ने साल 2004 में अपने इस टॉक शो की शुरुआत की थी। इन 22 सालों में करण 8 पॉपुलर सीजन होस्ट कर चुके हैं। अब अपना आखिरी सीजन लेकर लौट रहे हैं। इन सालों में शो पर कई बड़े खुलासे हुए और कई बयान आज तक चर्चाओं में बने हुए हैं। करण जौहर के शो के कुछ एपिसोड को लेकर विवाद भी हुआ है। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




