Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 3 सीरीज, तेलुगू...

प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 3 सीरीज, तेलुगू ‘द ट्रेटर्स’ की भी हो रही है शुरुआत, जानिए लिस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedffcf_1791989931166_OGUz_1791989941641_fFTh_e56f6fce-a17f-4d20-8f07-67ab1f70f63b_Rxha.jpg

प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते शानदार सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कॉमेडी से लेकर स्पोर्ट्स ड्रामा डॉक्यूमेंट्री देखने को मिलने वाली हैं। अगर वीकेंड प्लान करना है तो इन सीरीज का वाच लिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। 

प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते हिंदी कंटेंट नहीं है, लेकिन कुछ शानदार सीरीज, फिल्में और शोज दस्तक देने वाले हैं। इस बार प्राइम अपर स्पोर्ट्स पर बनी एक सीरीज, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरपूर सीरीज, फिल्म और शो देखने को मिलने वाला है। इस बार तेलुगू द ट्रेटर्स भी शुरू हो रहा है। जानिए प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते क्या आ रहा है?

द ट्रेटर्स

रिलीज डेट-15 अक्टूबर
भाषा- तेलुगू
OTT प्लेटफार्म-प्राइम वीडियो

हिंदी द ट्रेटर्स के दोनों सीजन को पसंद किया गया था। अब तेलुगू द ट्रेटर्स भी आ रहा है। 15 अक्टूबर यानी कल गुरुवार से द ट्रेटर्स का तेलुगू वर्जन देखा जा सकता है। इस शो में तेजा सज्जा नजर आएंगे।

होमटाउन जियांट्स

रिलीज डेट-16 अक्टूबर
भाषा- इंलिश
OTT प्लेटफार्म-प्राइम वीडियो

प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज आने वाली है जिसका नाम है होमटाउन जियांट्स। ये एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज होगी जिसके कुल 6 एपिसोड दिखाए जाएंगे। इस सीरीज में एक जूनियर हॉकी फ्रेंचाइजी की अन्दर की कहानी को दिखाया जाएगा। ये सीरीज 16 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी।

मास्टर प्लान

होमटाउन जियांट्स

रिलीज डेट-16 अक्टूबर
भाषा- इंग्लिश
OTT प्लेटफार्म-प्राइम वीडियो

इस हफ्ते एक मजेदार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मास्टरप्लान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को थॉमस विंसेंट ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी एक चोर के इर्दगिर्द रची गई है जो एक तगड़ी चोरी की प्लानिंग करता है। ओव मोनालिसा को चुराने की कोशिश करता है।

फ्रेंड्स सेक्स एंड गेम्स

रिलीज डेट-16 अक्टूबर
भाषा- जर्मन
OTT प्लेटफार्म-प्राइम वीडियो

एक जर्मन की सीरीज है। इस सीरीज की कहानी दो पुराने दोस्तों से शुरू होती है जिनकी अचानक सालों बाद मुलाकात होती है। बाद में दोनों दोस्त आपस में अपने पार्टनर स्वैप करते हैं। ये सीरीज आप इस 16 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मारिलिया मेंडोंका: ऑल द फील्स

रिलीज डेट-16 अक्टूबर
भाषा- पुर्तगाली

OTT प्लेटफार्म-प्राइम वीडियो

मारिलिया मेंडोंका: ऑल द फील्स नाम की एक पुर्तगाली डॉक्यूसीरीज आ रही है। इस सीरीज की कहानी मारिलिया मेंडोंका के व्यक्तिगत अभिलेखागार और एक सर्टेनेजो म्यूजिक सुपरस्टार के बारे में है। ये सीरीज आप 16 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

प्राइम वीडियो पर हिंदी और साउथ फिल्मों और वेब सीरीज को पसंद किया गया है। लेकिन इस हफ्ते ऑडियंस को यही सीरीज और फिल्में देखने को मिलने वाली है। इस समय प्राइम पर राइज एंड फाल्स के दूसरे सीजन को देखा और पसंद किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट, इंटरव्यूज, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दी गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN