Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/Arjun_and_Neha_1791990633373_W5YV_1791990641499_2YkD_fcbf5a71-db3d-4cf6-a8da-a9c184e29fd7_Bv96.jpgअर्जुन बिजलानी की पत्नी जब एक इवेंट में कैजुअल आउटफिट में पहुंचीं तो उनकी टीशर्ट को लेकर बवाल हो गया। अब कपल ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है।
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने टीशर्ट विवाद के बाद अब सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है। अर्जुन और नेहा हाल ही में एक स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर नेहा एक कैजुअल टीशर्ट पहनकर आई थीं जिस पर मिक्की माउस बना हुआ था और उर्दू/अरबी में ‘अल्लाह’, ‘रसूल’ और ‘मोहम्मद’ जैसे कुछ शब्द लिखे हुए थे। इसके अलावा इस टीशर्ट पर इस्लामिक पवित्र प्रतीक ‘मुहर-ए-नबूवत’ की आकृति बनी हुई थी। तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए तो लोगों ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। अब अर्जुन और नेहा ने इस मामले पर सफाई पेश की है।
अर्जुन-नेहा ने पोस्ट करके दी सफाई
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने एक इंस्टा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह टीशर्ट उन्हें उनके एक फैन ने बैंकॉक ट्रिप के दौरान दी थी। क्योंकि उन्हें इस पर उर्दू में लिखे शब्दों का मतलब नहीं पता था, इसलिए उनकी समझ में नहीं आया। कपल ने साफ किया है कि उनका इरादा किसी व्यक्ति, समुदाय या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। कपल ने इस पोस्ट में बताया है कि हम सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं और कभी भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
लोगों के बर्ताव पर जाहिर किया गुस्सा
अपना पक्ष रखते हुए अर्जुन और नेहा ने उन लोगों की भी आलोचना की, जो सोशल मीडिया पर उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं और उनके प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “हम समझते हैं कि धार्मिक महत्व के मामलों पर लोगों को गुस्सा आ सकता है, लेकिन नेहा को ट्रोल करना, अपशब्द बोलना, गालियां देना और धमकियां देना बेहद दुखद और बर्दाश्त के बाहर है। जागरूकता की कमी से पैदा हुई स्थिति किसी व्यक्ति को ऑनलाइन उत्पीड़न या धमकियों का शिकार बनाने का कारण नहीं बननी चाहिए।”
बैंकॉक में फैन ने गिफ्ट की थी टीशर्ट
टीशर्ट कहां से आई, यह बात भी कपल ने अपनी पोस्ट में बताई है। उन्होंने लिखा, “यह टीशर्ट बैंकॉक में मॉल रोड पर एक फैन ने गिफ्ट की थी, और हमें अर्थ नहीं पता था कि इस पर क्या लिखा है। हम सभी त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं और कभी जान बूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। अनजाने में जो कुछ हुआ उसके लिए हम माफी चाहते हैं। भविष्य में हम किसी भी तरह के गिफ्ट स्वीकार करते वक्त बहुत सतर्क रहेंगे।” कपल ने लोगों से विनती की है कि वो इस मामले को बहुत संजीदगी से हैंडल करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




