Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या बार-बार फेस वॉश बदलने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है?...

क्या बार-बार फेस वॉश बदलने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है? जानें क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट

9
0

Source :- INDIATV NEWS

अक्सर लोग साफ और स्वस्थ त्वचा पाने की उम्मीद में बार-बार अपना फेस वॉश बदलते रहते हैं। कुछ लोग जो फेस वॉश मिलता है वो यूज कर लेते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बार बार फेस वॉश बदलने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। डॉ. निधि सिंह, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल, चेन्नई बता रही हैं बार बार फेस वॉश बदलने से क्या होता है। 

क्या कहती हैं डर्मेटोलॉजिस्ट

अपनी त्वचा के प्रकार को समझे बिना बार-बार क्लींजिंग प्रोडक्ट्स बदलना कभी-कभी त्वचा के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक हो सकता है। त्वचा की एक नेचुरल सुरक्षात्मक परत होती है, जो नमी बनाए रखने के साथ-साथ बाहरी जलन पैदा करने वाले तत्वों, एलर्जी से त्वचा को बचाती है। बार-बार ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना जो आपकी त्वचा के अनुकूल न हो, विशेष रूप से जिनमें तेज एक्सफोलिएटिंग एजेंट, खुशबू या हार्ड क्लींजिंग इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों, इस सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण त्वचा में रूखापन, रेडनेस, खुजली, जलन और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। संवेदनशील त्वचा, एक्जिमा या मुंहासों की समस्या से जूझ रहे लोगों को ऐसी प्रतिक्रियाओं का खतरा अधिक हो सकता है।

किन बातों का ध्यान रखना है जरूरीयह समझना जरूरी है कि हर तरह की त्वचा की जरूरतें अलग होती हैं। ऑयली स्किन के लिए सही फेस वॉश किसी संवेदनशील या ड्राई स्किन वाले व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा ड्राइंग यानी त्वचा को रूखा बनाने वाला हो सकता है। इसलिए बार बार नए प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार हल्का और जेंटल क्लींजर चुनना ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि किसी फेस वॉश के इस्तेमाल से लगातार जलन, खुजली या त्वचा में अत्यधिक रूखापन महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। जिन लोगों को बार-बार त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें कई तरह के ओवर-द-काउंटर प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय त्वचा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना चाहिए। नियमित स्किनकेयर रूटीन, जिसमें त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन इस्तेमाल हो, बार-बार स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बदलने की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है। इसलिए बार बार फेस वॉश बदलने से बचना चाहिए। 

SOURCE : INDIATV NEWS