Source :- LIVE HINDUSTAN

बेसन का चीला प्रोटीन पैक्ड और आसान ब्रेकफास्ट है। जिसे बनाने के लिए बहुत सारी मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन चीला बनने के बाद काफी ड्राई लगता है और इसे गले के नीचे उतारना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से अक्सर बच्चे इसे खाना अवॉएड करते हैं। यहीं नहीं काफी सारी लेडीज चीले को थोड़ा सॉफ्ट बनाने के लिए काफी सारा तेल डालती हैं लेकिन ये तरीका तो और भी गलत है. इससे चीले में तेल की मात्रा बढ़ जाती है और फिर वो हेल्दी नहीं रह जाता। लेकिन ये सिंपल सी टिप्स आपके चीले को बिल्कुल सॉफ्ट और फ्लफी बनाएगा। जिससे खाते वक्त ये ड्राई, बिल्कुल रूखा-सूखा सा नहीं लगेगा। नोट कर लें ये सिंपल टिप्स।

बेसन का चीला सॉफ्ट बनाने का सिंपल टिप्स

  • बेसन का चीला काफी सारे लोग इसीलिए खाना ही पसंद नहीं करते क्योंकि मुंह में जाने पर बिल्कुल ड्राई सूखा सा लगता है। लेकिन बेसन घोलते वक्त ये सिंपल सी ट्रिक चीले को बिल्कुल सॉफ्ट और फ्लपी बना देगी।
  • सबसे पहले बेसन को पानी में घोलकर करीब दो से ढाई घंटे के लिए छोड़ दें। दो घंटे बाद बेसन फूल जाएगा और पानी को अब्जॉर्ब कर लेगा। अब इस बेसन से बने चीले को ज्यादा तेल लगाने की जरूरत भी नहीं होगी और ये बेसन बिल्कुल सॉफ्ट बनकर रेडी होगे।
  • बेसन को पानी में भिगोकर रखने के बाद जब बनाना हो तब उसमे नमक, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी धनिया की पत्ती और पनीर को घिसकर डालें।
  • बेसन के चीले का परफेक्ट घोल बनकर तैयार है। इस घोल को गर्म तवे पर फैलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें। हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
  • बेसन का घोल बनाने का ये तरीका ट्राई करेंगी तो तवे पर ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं होगी चीला बेहद सॉफ्ट बनकर तैयार होगा।

बेसन के चीले को सॉफ्ट बनाने के लिए डालें दही

अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है तो सिंपल बेसन के घोल में आधा कप दही डालकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर घोल में पानी की कंस्सि उसके बाद नमक, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर को काटकर घोल तैयार करें और गर्म तवे पर डालकर बेसन का चीला बनाएं। इस ट्रिक से बनाने पर भी बेसन का चीला बिल्कुल सॉफ्ट बनकर तैयार होता है और बच्चों के साथ बड़े भी पूरे चाव से इसे खाना पसंद करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN