Home rss world hindi गैर-हलाल मीट पर लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट का विरोध, मुसलमानों और गाजा...

गैर-हलाल मीट पर लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट का विरोध, मुसलमानों और गाजा पर लिख चुके हैं पोस्ट

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट का जमकर विरोध हो रहा है। यहां पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसे बंद करने की मांग उठाई। इसके पीछे वजह, इसके सिख मालिक ने हलाल खाना बेचने से इनकार बताया गया।

लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट का जमकर विरोध हो रहा है। यहां पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसे बंद करने की मांग उठाई। इसके पीछे वजह, इसके सिख मालिक ने हलाल खाना बेचने से इनकार बताया गया। इस रेस्टोरेंट के मालिक ने दुकान के सामने मार्कर से लिखा है, ‘गर्व से नॉन-हलाल’। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट के बगल में, मशहूर ऐक्टर राल्फ फाइनस और कॉमेडियन बिल बेली का भी घर है।

हो रही आलोचना

रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर की काफी आलोचना हो रही है। इसकी वजह, हरमन सिंह का हलाल मांस परोसने से मना करना है। इसके अलावा, वह मुसलमानों और गाजा के संघर्ष के बारे में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी आलोचना का सामना करते रहे हैं। हालांकि कपूर का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को सौ से अधिक धमकियां मिली हैं, जिनमें उन्हें मौत से मारने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा रेस्टोरेंट की पॉलिसी को लेकर भी उनकी आलोचना हो रही है।

पुलिस भी तैनात

हैमरस्मिथ में हरमन सिंह के रेस्टोंरट के बाहर विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारी भी वहां पहुंची। रेस्टोरेंट के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोग, फिलिस्तीनी झंडे लहराते हुए ‘अल्लाहु अकबर’, ‘शर्म करो’ और ‘फ्री पैलेस्टाइन’ के नारे लगा रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक आदमी माइक्रोफोन के जरिए प्रदर्शनकारियों से बात कर रहा था। वह पूछ रहा था कि हम इस व्यक्ति के साथ क्या चाहते हैं?भीड़ ने जवाब दिया, ‘उन्हें बंद कर दो!’

सपोर्ट भी मिल रहा

हालांकि कुछ लोग इस रेस्टोरेंट का सपोर्ट भी कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म ऐक्टर जॉन क्लीज हैं। रेस्टोरेंट के बाहर निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। बताया गया कि जॉन क्लीज ने इन सुरक्षा गार्ड्स को बुलाया था। फिल्म ऐक्टर क्लीज ‘फॉल्टी टावर्स’ फिल्म में अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। क्लीज ने पहले भी रेस्टोरेंट के समर्थन में बात की है। एक वीडियो में रेस्टोरेंट मालिक हरमन सिंह की पत्नी खुशी कह रही हैं कि हमारा समर्थन करने के लिए शुक्रिया जॉन क्लीज।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN