Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/tg_1792683071278_wN1w_1792683083777_YJp3_6b37d64b-ffaa-4aea-86d3-76c6f9e27aa4_7ekV.jpgटाइगर श्रॉफ की टीम ने एक्टर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर के हाथ पर कुछ निशान नजर आ रहे हैं जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को गोलियां चली थीं मुंबई में। उस दौरान एक्टर पर गोली नहीं लगी थी, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक वहीं जगह पर मौजूद शख्स को गोली लग गई। अब इस हादसे के बाद एक्टर का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर के हाथ में कुछ निशान नजर आ रहे हैं।
एक्टर के हाथ पर दिख रहे निशान
दरअसल, टाइगर की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर के हाथ पर कई जलने के निशान नजर आ रहे हैं। टाइगर के हाथ पर कई छोटी छोटी डॉट्स भी दिख रही हैं।
यह गोली चलने या बारूद लगने से होता है जो उड़ते हुए कणों के कारण होता है और स्किन पर गहरे धब्बे छोड़ देता है। इसे ‘पाउडर टैटूइंग’ कहा जाता है।
टाइगर के परिवार वाले भगवान के शुक्रगुजार
इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ‘भगवान दयालु हैं। इस वीडियो पर टाइगर के पापा और एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाथ जोड़ने वाला, टाइगर और एक प्लांट वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं उनकी मां आयशा श्रॉफ ने भी लिखा कि भगवान दयालु हैं। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हाथ जोड़ने वाला इमजी, दिल टूटने वाला इमोजी और नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है।’
वैसे बता दें कि टाइगर के हमले के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तारियां हो गई थीं। कोटा से 3 संदिग्धों को पकड़ा गया और मुंबई लाया गया। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी।
अब तक कितने लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में चार संदिग्धों की पहचान हुई है- हरियाणा के सोनीपत के रहने वाला कुणाल (21), सुमित (19), उत्तर प्रदेश की रहने वालीं राधा (23) और बबीता (23)। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
टाइगर की प्रोफेशनल लाइफ
टाइगर लास्ट फिल्म बागी 4 में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन अब उनकी नई फिल्म आ रही है लग जा गले जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं।
इसके अलावा वह रेमो डिसूजा के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं और इसमें उनके साथ एल्विश यादव भी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




