Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/gis_1781618594364_1781618602396_a8497707-df3a-45a9-ac2a-981a924dd7d1.jpg

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि कैसे जब वह बेटे यशवर्धन को लेकर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फोटो देखी थी। 

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। सुनीता कई इंटरव्यूज और अपने व्लॉग्स में बेटे को लेकर बात कर चुकी हैं। अब सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान वह अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फोटो देखती थीं और खुश हैं कि उनकी पर्सनैलिटीज, बेटे में आई हैं।

प्रेग्नेंसी में अमिताभ और धर्मेंद्र की फोटो को देखा

मैशेबल इंजिया द बॉम्बे जर्नी से बात करते हुए अमिताभ को लेकर सुनीता ने कहा, ‘वह मेरे फेवरेट हीरो हैं। मेरा बेटा जब पेट में था तो मैंने 2 ही लोगों का फोटो देखा था, एक धर्म जी, एक अमित जी। यशवर्धन की पर्सनैलिटी अमित जी जैसा हो गया है और शकल धर्म जी जैसी। मैं काफी खुश हूं।’

रामायण देखने को बोला जाता था

सुनीता ने आगे बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें क्या-क्या करने को कहा था। वह बोलीं, ‘हमें बोला था रामायण देखो क्योंकि बच्चा, मां के पेट से सब सुनता है। मेरी मां इसलिए रामायण लगा देती थीं टीवी पर। लेकिन आज कल के बच्चे ये सब नहीं सुनते हैं।’

यशवर्धन कर रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू

यशवर्धन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वह साजिद खान की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टाइटल 100 है। फिल्म में यशवर्धन के साथ नितांशी गोयल लीड रोल में होंगी और इसकी शूटिंग काफी पहले हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए साजिद खान का भी डायरेक्टर में कमबैक है।

यशवर्धन ने दिए 90 से ज्यादा ऑडिशन

बता दें कि सुनीता ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गोविंदा के बेटे होने के बावजूद यशवर्धन ने 90 से ज्यादा ऑडिशन दिए हैं। वहीं इससे पहले वह ढिशूम और बागी में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

वहीं कुछ समय पहले यशवर्धन का रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ अखियों से गोली मारे गाना वायरल हुआ था। इसमें उनके डांस की काफी तारीफ हुई थी।

सुनीता इस शो में आ रही हैं नजर

वहीं सुनीता फिलहाल कुकिंग रिएलिटी शो मां है मां में नजर आ रही हैं। इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। इसमें तान्या मित्तल अपनी मां के साथ हैं, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे के साथ, भाग्यश्री शर्मा अपनी मां के साथ। शो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है। हर शुक्रवार को इसका नया एपिसोड आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN