Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 4 दिसंबर को होगा महा क्लैश! श्रद्धा कपूर की ईठा से टकराएगी...

4 दिसंबर को होगा महा क्लैश! श्रद्धा कपूर की ईठा से टकराएगी सलमान खान की मातृभूमि

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/salman_khan_shraddha_kapoor_01_1793970989346_UDm6_1793970993666_stBg_13344a56-2166-4a8d-a7f7-59cee339f31d_7aEm.png

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की ईठा के साथ होगी। 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में मीडिया के लोगों को दिखाया गया। सलमान खान की मातृभूमि लंबे वक्त से रिलीज का इंतजार कर रही थी। अब इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की ईठा से होगी।

फिल्म रिलीज की देरी को लेकर सलमान खान से हुआ सवाल?

siasat.com के मुताबिक, सलमान खान ने रिलीज डेट का ऐलान किया। सलमान से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर हुई देरी पर जब सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि टीम चाहती थी कि फिल्म के वीएफएक्स शानदार हों।

ये भी पढ़ें: रामायण के 4000 करोड़ बजट पर सलमान खान बोले- मुझे लगता है फिल्म की चर्चा सिर्फ…

सलमान खान ने बताया नहीं चाहते हो फिल्म के VFX की आलोचना

सलमान खान ने कहा, “आजकल बहुत सारे वीएफएक्स एक्सपर्ट्स मौजूद हैं जो हर एक शॉट को एग्जामिन करते हैं। तो इस फिल्म के साथ, हम किसी को भी ऐसा मौका नहीं देना चाहते कि वो किसी सीन को जूम करके देखें और उसके VFX की आलोचना करें। हम चाहते हैं कि ये फिल्म देखने में इतनी शानदार हो कि हर कोई दंग रह जाए। इसे बहुत खूबसूरती से शूट किया गया है।”

4 दिसंबर को होगी सलमान खान और श्रद्धा कपूर की बॉक्स ऑफिस टक्कर

बता दें, सलमान खान की फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन श्रद्धा कपूर की ईठा भी रिलीज हो रही है। अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की टक्कर श्रद्धा कपूर से होगी। इन दोनों फिल्मों की कॉमन बात ये है कि दोनों ही फिल्में सच्चे किरदारों पर आधारित हैं।

ये भी पढ़ें: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के अंकल का ऑफर : माफी मांगकर खत्म करो विवाद और सिक्योरिटी…

सलमान खान निभा रहे कौन सा रोल

सलमान खान ‘मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस’ में भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं। वो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे। सलमान खान की ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर आधारित होगी।

बैटल ऑफ गलवान था इस फिल्म का नाम

सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था, लेकिन बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि किया गया। पहले इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि, कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: ‘सलमान खान को मदद की बहुत जरूरत’, बोलीं ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम एक्ट्रेस स्मिता जयकर

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का ट्रेलर हो चुका है रिलीज

वहीं, श्रद्धा कपूर की ईठा की बात करें तो ये फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को दिनेश विजन और लक्ष्मण उटेकर ने प्रोड्यूस किया है। ईठा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। ‘स्त्री 2’ के बाद एक पीरियड ड्रामा पर आधारित फिल्म में श्रद्धा को देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और जीशान अयूब जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के संगीत की कमान इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि गानों की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN