Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, 2 ही दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 155 करोड़...

‘रामायण’ का बड़ा धमाका, 2 ही दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 155 करोड़ रुपए के पार, धनतेरस पर भी दिखा जलवा

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ आखिरकार थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है और वो भी बेहद दमदार अंदाज में। ‘रामायण’ की रिलीज के साथ ही इसके कलाकार इसमें काम करने का अपना-अपना एक्सपीरियंस साझा कर रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह ने भी हाल ही में लंबे-चौड़े के जरिए इस फिल्म में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ओपनिंग डे पर ही 64.85 करोड़ रुपये (नेट) कमाई कर ली और फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई 77.50 करोड़ रुपये रही। वहीं दुनियाभर में इसने 127.50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार शाम 6 बजे तक ये फिल्म 155 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिसर पर शानदार ओपनिंग करते हुए इतिहास बना दिया है।

रामायण का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाल

खास बात तो ये है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रामायण’ का असर देखने को मिल रहा है। ग्लोबल बॉक्स ऑफइस पर दमदार शुरुआत को चिन्हित करते हुए, रणबीर कपूर स्टारर इस मेगा बजट फिल्म ने दुनिया भर में शाम 6 बजे तक ग्रॉस 155 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जहां सालों से दिवाली से ठीक पहले का समय फिल्मों की रिलीज के लिहाज से मुश्किल माना जाता रहा है, तो वहीं ‘रामायण’ इस मुश्किल को तोड़ती नजर आ रही है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बीच भी दर्शक इस फिल्म के लिए समय निकाल रहे हैं और सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

दिवाली की व्यस्तता के बीच बनाया नया रिकॉर्ड

दिवाली के दौरान आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता। दरअसल, त्योहार से पहले लोग घरों की सफाई, खरीदारी, सजावट और मरम्मत जैसे कामों में व्यस्त रहते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में सिनेमाघर जाकर फिल्में देखने का प्लान अक्सर पीछे छूट जाता है। लेकिन, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म ने त्योहार से पहले सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग की है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सुबह के शुरुआती शोज से ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिली, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला।

‘रामायण’ की कास्ट और अन्य डिटेल

‘रामायण’ की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और रॉकिंग स्टार यश की मॉन्सटर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस ‘रामायण: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकयी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) की भूमिका में हैं। जबरदस्त उत्साह के बीच, ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ हो हुई, जिसके कलाकारों की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ से कैसे जुड़ा ‘जुड़ी जोड़ी’? कुमार विश्वास से सुनाई दिलचस्प कहानी, बोले- ‘6 बार रिजेक्ट हुआ रिजेक्ट’

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV