Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर बनाएं चटपटा तिब्बती स्टाइल वेज थुकपा, ठंड में हर कोई...

घर पर बनाएं चटपटा तिब्बती स्टाइल वेज थुकपा, ठंड में हर कोई मांगेंगा बार-बार

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दियों की शाम में कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन करे तो तिब्बती स्टाइल वेज थुकपा बनाकर तैयार करें। ये एक टेस्टी नूडल सूप है, जिसे आप सर्दियों की शाम में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका-

सर्दियों की शाम में गरमा-गर्म सूप का स्वाद मजेदार लगता है। वैसे तो सूप सभी सब्जियों से बनाया जा सकता है, लेकिन तिब्बती स्टाइल वेज थुकपा एक टेस्टी, चटपटा और हेल्दी नूडल सूप है, जिसे ढेर सारी ताजी सब्जियों, नूडल्स और मसालेदार वेजिटेबल स्टॉक से तैयार किया जाता है। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, सोया सॉस और काली मिर्च इसका स्वाद और भी खास बना देते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह ठंड के मौसम में गरमा-गरम खाने का बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप चाहते हैं कि इस सूप को घर पर ही तैयार करें तो घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी तिब्बती वेज थुकपा बनाकर तैयार करें। ठंड के मौसम में इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है। सीखिए इसे कैसे बनाएं-

वेज थुकपा बनाने की सामग्री

-1 बड़ा चम्मच तेल

-15 से 16 लहसुन की कलियां

-अदरक और हरी मिर्च

-1 बड़ी प्याज

-1 गाजर

-5 से 6 बीन्स

-1 शिमला मिर्च

-आधा कप बारीक कटी पत्ता गोभी

-आधी ब्रोकली

-15 से 16 मशरूम

-7 से 8 बेबी कॉर्न

-नमक

-काली मिर्च

-सोया सॉस

-गरम मसाला

-सिरका

-जीरा पाउडर

-वेजिटेबल स्टॉक

-उबले हुए नूडल्स

-हरा प्याज

-ताजा हरा धनिया

-थोड़ा सा नींबू का रस

सजावट के लिए

-100 ग्राम पनीर

-2 से 4 मोमो

-हरी प्याज

वेज थुकपा बनाने की विधि

-वेज थुकपा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर काट लें। अब सब्जियों को एक तरफ रखें और नूडल्स उबाल लें। अब पानी में थोड़ा नमक और तेल डालें। नूडल्स उबालकर छान लें और ठंडे पानी से धो लें।

-अब एक गहरे बर्तन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और इसे गरम करें। अब इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक कि अच्छी खुशबू न आने लगे। अब इसमें ढेर सारी सब्जियां डालें। जैसे प्याज, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मशरूम और बेबी कॉर्न डालें। इन्हें तेज आंच पर भूनें ताकि ये क्रंची और ताजा बनी रहें।

-इसमें नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, थोड़ा सा गरम मसाला, जीरा पाउडर और सिरका डालें, जिससे इसमें बढ़िया स्वाद और गहराई आ जाए। अब इसमें गरम वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छे से मिल जाएं। फिर इसमें उबले हुए नूडल्स डालें और कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक कि सूप एकदम बढ़िया और खुशबूदार न हो जाए।

-लास्ट में ऊपर से हरा प्याज , ताजा हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। थुकपा तैयार है। इसकी सजावट के लिए पनीर को लंबाई में काटें और फिर इसे तवे पर अच्छी तरह से सेक लें। अब सूप के कटोरे में ऊपर पनीर के टुकड़े रखें और फिर दो मोमो रखें। अब इसे गरमागरम परोसें।

रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के टिप्स

– अच्छे स्वाद के लिए इसमें थोड़ा तिल का तेल जरूर डालें, खुशबू बढ़ जाएगी।

-ज्यादा तीखा पसंद हो तो चिली ऑयल डालें।

-मशरूम, बीन्स और ब्रोकली जरूर डालें।

-नूडल्स को सूप में पहले से न डालें, वरना ज्यादा फूल जाएंगे और स्वाद अच्छा नहीं आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN