Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर दिवाली के बाद आपका पेट भी फूला हुआ महसूस हो रहा है और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ गई हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम 3 दिन का डिटॉक्स प्लान बता रहे हैं जिसे अपनाते ही आपको ब्लोटिंग से राहत मिलेगी।
दिवाली का त्योहार खुशियों के साथ-साथ ढेर सारे पकवानों और मिठाइयों का स्वाद भी लेकर आता है। इस दौरान जरूरत से ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और मीठा खाने से अक्सर पेट में गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और भारीपन की समस्या होने लगती है। अगर दिवाली के बाद आपका पेट भी फूला हुआ महसूस हो रहा है और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ गई हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान डायट और लाइफस्टाइल बदलावों से आप अपने पाचन तंत्र को राहत दे सकते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको 3 दिन का आसान और हेल्दी डिटॉक्स प्लान बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप पेट के भारीपन और ब्लोटिंग को कम कर सकते हैं।
पहला दिन
मॉर्निंग- खीरा और पुदीने का डिटॉक्स वाटर
ब्रेकफास्ट-लौकी का जूस और 5 भीगे बादाम
लंच- मूंग दाल की खिचड़ी और हल्की सिकी सब्जियां
स्नैक्स- नारियल का पानी और पपीता
डिनर- सब्जियों का क्लीयर सूप और एक चम्मच घी
दूसरे दिन
मॉर्निंग- जीरा वाटर और कोई भी एक फल
ब्रेकफास्ट-कम तेल में सब्जियों का उपमा
लंच- ब्राउन राइस, दाल, हल्की सेकी लौकी और पालक
स्नैक्स- ग्रीन टी और रोस्टेड चना
डिनर-मेथी सूप और सलाद (खीरा, टमाटर, नींबू)
तीसरे दिन
मॉर्निंग- गर्म पानी में नींबू और चीया सीड्स
ब्रेकफास्ट- स्मूदी (पालक, केला और फ्लैक्स सीड्स)
लंच- दही के साथ किनूआ खिचड़ी और चुकंदर की सलाद
स्नैक्स-छाछ और एक मुट्ठी मेवा
डिनर- क्लीयर सूप के अलावा स्टीम सब्जियां और फुलका
इन बातों का रखें ख्याल
1) खाली पेट पर्याप्त पानी पिएं- दिन की शुरुआत एक गिलास सादे या हल्के गुनगुने पानी से करें। पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें।
2) भूखे न रहें- डिटॉक्स के नाम पर खाना छोड़ने या लंबे समय तक भूखे रहने से बचें। समय पर हल्का और संतुलित भोजन करें।
3) तला-भुना खाने से बचें- कुछ दिनों तक ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन, मिठाइयों और जंक फूड से दूरी बनाएं।
4) नमक का सेवन सीमित करें- ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है।
5) हल्की एक्सरसाइज करें- रोजाना 20-30 मिनट टहलें। इससे पाचन बेहतर करने और गैस की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।
6) पर्याप्त नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव कम रखने की कोशिश करें। रोजाना एक ही समय पर सोने जाएं और सुबह एक ही समय पर जागें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


