Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में पनीर बनाया तो बचे पानी का क्या करें? इन 6...

घर में पनीर बनाया तो बचे पानी का क्या करें? इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में ही पनीर बनाना शुरू किया है और बचे पानी को फेंक देते हैं तो इस गलती को दोहराना बंद करें। दूध का पूरा न्यूट्रिशन चाहिए तो पनीर बनाने के बाद नीचे बचे पानी को फेंके नहीं इन 6 स्मार्ट तरीकों से यूज में लाएं।

मिलावटी पनीर खाने से बचने के लिए काफी सारे लोग घर में ही दूध से पनीर बना लेते हैं। लेकिन इस प्रोसेस में जब दूध को फाड़ा जाता है तो बचे हुए पानी को फेंक दिया जाता है। इसे ज्यादातर लोग पनीर का पानी बोलते हैं और ये हल्के पीले रंग का पानी लोगों को बेकार लगता है, उन्हें लगता है कि इस पानी में अब कोई तत्व नहीं बचा है क्योंकि सारा गढ़ा पार्ट तो पनीर बन जाता है। जबकि एक्सपर्ट का कहना है ति दूध से पनीर बनाने के प्रोसेस में काफी सारा प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन इसी पानी में ही रह जाती है और इस बचे हुए पनीर के पानी को लोग बहा देते हैं। अगर आपको दूध का पूरा न्यूट्रिशन चाहिए तो पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय इस्तेमाल में लाएं।

पनीर के पानी को इस्तेमाल के तरीके

आटा गूंथे

सबसे आसान तरीका है पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी को इस्तेमाल करने का। बचे हुए पानी को आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। सादे पानी की बजाय जब इस पानी से आटा गूंथेंगी तो ना केवल रोटी, पराठे ,पूड़ियां नर्म बनेंगी बल्कि रोटी-पराठे में ज्यादा न्यूट्रिशन भी मिलेगा। रोजाना की रोटी जब इस व्हे वाटर से बनकर तैयार होती है तो वो नॉर्मल दिन से ज्यादा सॉफ्ट और मीठी लगती है। साथ ही ज्यादा देर तक मुलायम भी बनी रहती है। तो अगली बार जब घर में पनीर बनाएं तो बचे हुए पानी को फेंके नहीं बल्कि आटा गूंथने में इस्तेमाल कर लें।

सूप या करी में इस्तेमाल करें

पनीर बनाने के बाद पानी बचा है तो आप सूप बना सकती हैं। सूप बनाते वक्त सादे पानी की बजाय इसी व्हे वाटर का यूज करें। यहीं नहीं सब्जियों की करी या दाल में भी ये पानी डाला जा सकता है। ऐसा करने से दाल और सब्जी के न्यूट्रिशन बढ़ेंगे और साथ ही ये हेल्दी पानी फेंकना भी नहीं पड़ेगा। खासतौर पर जिन सूप, सब्जी और दाल में टमाटर की खटास डाल रहीं वहां पर ये पनीर का बचा हुआ पानी मिठास और क्रीमी टेस्ट देगा।

स्मूदी बनाने में करे इस्तेमाल

अगर आप प्रोटीन शेक और स्मूदी वगैरह पीते हैं तो इस पनीर के बचे हुए पानी को इस्तेमाल करें। केला, खजूर, बेरीज और नट्स एंड सीड्स के साथ यहीं पनीर का पानी यानि व्हे वाटर डालकर स्मूदी तैयार करें। ये एक बढ़िया एनर्जी ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी।

चावल और पास्ता कुक करें

पनीर के बचे हुए पानी को चावल या पास्ता पकाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केवल चावल ही नहीं आप किनोआ, ओट्स जैसे मिलेट्स भी पकाने में इसका यूज करें। ना केवल मिठास वाला फ्लेवर मिलेगा बल्कि खाने का न्यूट्रिशन भी बढ़ जाएगा। चावल को अगर व्हे वाटर में पकाया जाए तो वो और भी ज्यादा सॉफ्ट और मीठे बनकर तैयार होते हैं।

दाल-राजमा भिगोने में इस्तेमाल करें

यहीं नहीं आप इस बचे हुए पनीर के पानी को दाल-राजमा जैसी चीजों को भिगोने में भी यूज कर सकते हैं। दाल, छोले, राजमा इस पानी को अब्जॉर्ब करेंगे और न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाएगी। आप चाहें तो डेसा, इडली फर्मेंटेशन में भी यहीं पानी का यूज कर सकते हैं।

पौधों में डाल दें

अगर आपके पास ज्यादा मात्रा में पानी बच गया है और किसी तरह का यूज समझ नहीं आ रहा तो पनीर के पानी को पौधों में डाल दें। उन्हें भी न्यूट्रिशन मिल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN