Source :- LIVE HINDUSTAN
बॉडी की स्किन को चमकाने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करने से पहले जरा इस होममेड बॉडी पॉलिशिंग पैक को लगाकर देखें। जो ना केवल मैल से काली हो गई गर्दन, अंडरआर्म्स और कोहनी को साफ करेगा बल्कि पूरी बॉडी को चमका देगा।
पसीना, धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सबसे ज्यादा डेड स्कि जमा होती है। जैसे कोहनी, गर्दन, अंडरआर्म्स। इन मैले और काले हो चुके बॉडी पार्ट्स के साथ हाथ-पैरों को चमकाने के लिए पार्लर जाकर बॉडी पॉलिशिंग के पीछे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर बैठे किचन में रखी कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं तो आराम से डेड स्किन को साफ कर पूरी बॉडी को चमकाया जा सकता है। खासतौर पर अंडरआर्म्स, गर्दन और कोहनी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बॉडी को पॉलिश कर डेड स्किन हटाकर कोहनी-गर्दन को चमकाने वाला ये बॉडी पॉलिशिंग पैक।
बॉडी पॉलिशिंग पैक बनाने की सामग्री
हाथ-पैर और डेड स्किन की वजह से गंदी दिख रही स्किन को चमकाने के लिए बॉडी पॉलिशिंग पैक बनाने के लिए इतनी सारी सामग्री की जरूरत होगी। जिसे आप आराम से किचन में पा सकते हैं और लगा सकते हैं। तो चलिए जानें किन चीजों को मिलाकर पैक बनाएं।
1- दो चम्मच जौ का आटा 2- दो चम्मच मसूर की दाल का पाउडर 3- एक चम्मच ओट्स का पाउडर 4-दो चुटकी बेकिंग सोडा 5- दो पाउच कॉफी या एक चम्मच ब्राउन शुगर 6- दो चम्मच नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल 7- एक छोटा चम्मच बादाम का तेल 8- एक चम्मच शहद।
ध्यान रहे कि इसमे पानी को नहीं मिलाना है। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। बस इस पेस्ट को आप शीशी में भरकर फ्रिज में भी रख सकते हैं। ये बिल्कुल मार्केट वाले स्क्रब के जैसे बनकर तैयार होगा।
लगाने का सही तरीका
रोजाना नहाने के पहले अपनी गर्दन, अंडरआर्म्स, हाथ-पैर और कोहनी पर अच्छी तरह से इस बॉडी पैक को लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथ से मसाज करें और पानी से साफ कर लें। रोजाना इस बॉडी पैक की मदद से मसाज करेंगी तो सारी डेड स्किन धीरे-धीरे चली जाएगी। साथ ही स्किन पर निखार नजर आने लगेगा। शहद स्किन को डीप मॉइश्चराइज करता है और बादाम, जैतून के तेल से विटामिन ई जैसे पोषण मिलेंगे जो स्किन को ब्राइटनिंग और टाइटनिंग इफेक्ट देंगे। यहीं नहीं जौ का आटा और मसूर की दाल डेड स्किन को हटाने में मदद करती है और ओट्स पाउडर स्किन को ठंडक देते हैं। किचन में मौजूद ये सारी सामग्री आराम से पार्लर के हजारों रुपये बचा सकती हैं और आपकी बॉडी को नेचुरल शाइन देने में मदद करेगी।
तो अगले कुछ महीने में आपकी शादी होने वाली है तो इस बॉडी पॉलिशिंग पैक को लगाना स्टार्ट कर दें, पार्लर के हजारों रुपये बच जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


