Home rss business hindi चर्चित बिस्किट कंपनी ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, सेबी की मंजूरी...

चर्चित बिस्किट कंपनी ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, सेबी की मंजूरी का इंतजार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय बिस्किट बनाने वाली कंपनी अनमोल इंडस्ट्रीज ने ₹1800 करोड़ (187.87 मिलियन डॉलर) तक के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के लिए आवेदन किया है। बता दें कि अनमोल ने 2018 में ₹750 करोड़ के IPO के जरिए पब्लिक होने की कोशिश की थी और उसे मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन कंपनी ने उस प्लान को आगे नहीं बढ़ाया।

32 साल पुरानी है कंपनी

1994 में शुरू हुई कोलकाता की कंपनी अनमोल, 70 ब्रांड्स के जरिए बिस्किट, कुकीज और केक बेचती है। यह कंपनी 31 देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। IPO में एकमात्र शेयर बेचने वाली हिस्सेदार बैजनाथ चौधरी एंड फैमिली ट्रस्ट है। इस ट्रस्ट के पास अनमोल की लगभग 84% हिस्सेदारी है और जो कंपनी का सबसे बड़ा निवेशक है। अनमोल कोई नए शेयर नहीं बेच रही है और उसे इससे कोई रकम नहीं मिलेगी। इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज, ICICI सिक्योरिटीज और IIFL कैपिटल सर्विसेज इस आईपीओ को मैनेज कर रही हैं।

31 मार्च को खत्म हुए साल में अनमोल का नेट प्रॉफिट पांच गुना बढ़कर ₹191 करोड़ हो गया जबकि रेवेन्यू 28% बढ़कर लगभग ₹2100 करोड़ था। दुनिया के सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश में यह कंपनी ब्रिटानिया, ITC और मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज जैसी लिस्टेड कंपनियों को टक्कर देती है। यह IPO ऐसे समय में आया है जब साल की पहली छमाही में सुस्ती के बाद भारत में प्राइमरी मार्केट की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

इस बीच, जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आईपीओ के जरिए 3,054 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ में 1,300 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 1,754.01 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। ओएफएस के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड और मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड अपने शेयर बेचेंगे। कंपनी नए इश्यू से मिली राशि का इस्तेमाल ब्रांड-निर्माण गतिविधियों, पूंजी आधार बढ़ाने और प्रौद्योगिकी तथा मंच विकास के लिए करेगी। बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

-ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स लिमिटेड का आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 185 से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ में न्यूनतम 600 शेयरों के लिए बोली लगायी जा सकती। शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध कराये जाने का प्रस्ताव है। कंपनी के प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक प्रसून चौहान ने कहा कि कि आईपीओ से कंपनी को रियल एस्टेट परामर्श और विकास, दोनों कारोबारों का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN