Home rss business hindi रविवार को खुला रहेगा HDFC bank, क्या 28 से 30 सितंबर को...

रविवार को खुला रहेगा HDFC bank, क्या 28 से 30 सितंबर को प्राइवेट सेक्टर में भी हड़ताल?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bank Strike: कल रविवार 27 सितंबर को देश भर के सरकारी बैंक खुले रहेंगे। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल है। अब प्राइवेट एचडीएफसी ने भी अपने ग्राहकों को भेजे गए मेल में बताया है कि रविवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह ओपन रहेंगे। ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सरकारी बैंकों की तरह प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी भी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे?

27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे (Bank Open on 27 september)

आबीआई की तरफ से जारी इंस्ट्रक्शन की वजह से पब्लिक सेक्टर बैंक और रिजनल रूरल बैंक 27 सितंबर को खुले रहेंगे। यह निर्णय आरबीआई ने तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए लिया है। ताकि आम लोगों को ज्यादा समस्याओं का सामना ना करने पड़े। बता दें, अगर रविवार को बैंक नहीं खुलता तब की स्थिति में लगातार 5 दिन काम-काज प्रभावित रहता।

26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद है।

HDFC bank ने क्या कुछ लिखा है?

एचडीएफसी बैंक की तरफ से भेजे गए मेल के अनुसार 27 सितंबर, रविवार को बैंक ओपन रहेगा। इसके अलावा 28 से 30 सितंबर तक भी इस प्राइवेट बैंक में सामान्य दिनों की तरह काम-काज होगा। ग्राहकों को भेजे गए मेल में बैंक ने इसकी भी पुष्टि की है।

क्या है प्राइवेट बैंकों में भी 28 से 30 सितंबर को रहेगी हड़ताल?

इस प्रस्तावित हड़ताल का असर सरकारी बैंकों में ही दिखेगा। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी वहां काम-काज पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। बता दें, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल बुलाई है। यानी दिनों में बैंक बंद रहेंगे। यूनियन का दावा है कि उनके संगठनों से 90 प्रतिशत कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

क्या है मांग?

संगठनों ने मांग की है कि शनिवार को भी छुट्टी दी जाए। मौजूदा समय में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी दी जाती है। अब हर एक शनिवार को छुट्टी की मांग की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों पर बीमा, म्यूचुअल फंड्स बेचने का दबाव ना बनाया जाए।

साथ ही नई नियुक्तियों में भी तेजी लाने की भी डिमांड की हो रही है। बता दें, प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी यूपीआई, नेट बैंकिंग की सर्विसेज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा एटीएम से भी पैसा निकाला जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN