Home rss business hindi अगले हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडर्स के लिए...

अगले हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडर्स के लिए जानना जरूरी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market News:भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, अगले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवर को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर क्यों नहीं होगी ट्रेडिंग।

सिर्फ 4 दिन होगी ट्रेडिंग

मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, महात्मा गांधी जयंती के कारण शुक्रवार 2 अक्टूबर को भारत के स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE बंद रहेंगे। इस छुट्टी की वजह से भारतीय इक्विटी मार्केट को वीकेंड के आस-पास तीन दिन का ट्रेडिंग ब्रेक मिलेगा। ये तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार हैं। कहने का मतलब है कि अगले हफ्ते सिर्फ सोमवार से गुरुवार यानी 4 दिन तक शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी।

एशियाई मार्केट में भी छुट्टी

मार्केट शेड्यूल के अनुसार ताइवान स्टॉक एक्सचेंज सोमवार, 28 सितंबर को टीचर्स डे के कारण बंद रहेगा। ताइवान में 25 सितंबर को मिड-ऑटम फेस्टिवल के कारण भी बाजार बंद था इसलिए 28 सितंबर की छुट्टी के साथ यह लगातार चौथा सेशन होगा जब कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। ताइवान का मार्केट मंगलवार, 29 सितंबर को फिर से खुलेगा।

इसी तरह, चीन का शंघाई स्टॉक एक्सचेंज और शेन्जेन स्टॉक एक्सचेंज गुरुवार, 1 अक्टूबर और शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नेशनल डे के कारण बंद रहेंगे। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि उसके बाजार 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बंद रहेंगे और ट्रेडिंग 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। वहीं, हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज गुरुवार, 1 अक्टूबर को नेशनल डे के कारण बंद रहेगा।

शुक्रवार को बाजार का हाल

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 73,895.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,968.05 अंक के ऊपरी और 73,477.77 अंक के निचले स्तर तक गया। सेंसेक्स के 19 शेयर बढ़त में रहे जबकि 11 गिरकर बंद हुए। पिछले सत्र में सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ तीन महीने से अधिक के निचले स्तर पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 77.40 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,140.50 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी के 34 शेयर बढ़त में, 15 गिरावट में और एक शेयर स्थिर रहा। व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सचूकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.62 प्रतिशत की गिरावट रही। साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में 399.22 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि एनएसई निफ्टी 205.9 अंक यानी 0.88 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN