Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/26/1200x900/chand_mera_dil_1779798417670_1779798417818_1a62e505-4978-4509-97ab-ceea809309ad.jpgचांद मेरा दिल के एक डांस सीक्वेंस पर अनन्या पांडे की खूब ट्रोलिंग हो रही है। अब उनके पिता चंकी पांडे ने बचाव में कुछ कहा है। उनका कहना है कि बना समझे लोगों को जज नहीं करना चाहिए।
चांद मेरा दिल मूवी की एक क्लिप पर अनन्या पांडे काफी ट्रोल हो रही हैं। इसमें उन्होंने भरतनाट्यम किया है, जिसको कई प्रोफेशनल डांसर ही नहीं आम लोग भी क्रिटिसाइज कर चुके हैं। अनन्या के डांस को लोगों ने रोबोट जैसा भी बताया। अब उनके पापा चंकी पांडे बचाव में आए हैं। चंकी का कहना है कि लोगों ने बिना पूरी बात जाने धारणा बना ली है। दरअसल अनन्या ने फिल्म में पूरी तरह से भरतनाट्यम नहीं किया है बल्कि फ्यूजन है।
बेटी के पक्ष में क्या बोले चंकी
ईटाइम्स से बातचीत में चंकी पांडे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों ने इसे पूरी तरह से गलत समझ लिया। यह पूरी तरह से भरतनाट्यम नहीं था। यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस थी, वैसा ही एक्सपेरिमेंटल डांस जो आप सोशल मीडिया पर कॉलेज स्टूडेंट्स को परफॉर्म करते देखते हैं। लोगों ने सोचा कि यह ट्रडिशनल भरतनाट्यम था और उसी लेंस से जज करने लगे।’
बिना देखे ना करें रिएक्ट
चंकी बोले, ‘शुद्ध भरतनाट्यम में कई सालों की कड़ी ट्रेनिंग लगती है, लगभग 20 साल का अनुशासन। यह बहुत टेक्निकल और स्ट्रक्चर्ड है, एक्सप्रेशंस और मूवमेंट में रोबोट जैसा। यह भविष्य के अडवांस डांस फॉर्म का फ्यूजन था जिसमें ट्रडिशनल डांस के एलिमेंट थे। यह एक क्रिएटिव ब्लेंड था, नाकि क्लासिकल। मैं लोगों से अपील करूंगा कि रिएक्ट करने से पहले एक बार फिल्म देख लें।’
अनन्या को मिली आलोचना
अनन्या पांडे के डांस की वायरल क्लिप पर लोगों के रिएक्शंस चर्चा में थे। जानी-मानी डांसर अनीता रत्न में अनन्या के डांस पर लिखा था कि ऐसा लग रहा है कि किसी की शादी के संगीत को भूकंप के समय शूट किया गया है। उन्होंने लिखा था कि यह डांस टेक्नीक, कंट्रोल, परंपरा, ट्रेनिंग और लगन का है। कई लोगों ने अनन्या की क्लिप पर नेगेटिक कमेंट्स किए थे।
क्या है फिल्म में अनन्या का रोल
चांद मेरा दिल धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है। यह दो स्टूडेंट्स की कहानी है जो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं। आरव और चांदनी। आरव का रोल लक्ष्य और चांदनी का अनन्या पांडे ने निभाया है। फिल्म में अनन्या भरत नाट्यम डांसर की बेटी बनी हैं।
वायरल क्लिप पर ट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में अनन्या स्टेज पर परफॉर्म करती दिख रही थीं। लक्ष्य दर्शकों में बैठे देख रहे थे। लोगों ने लिखा था कि अनन्या भरतनाट्यम को और बर्बाद करें, इससे पहले उन्हें रोक देना चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा है कि अनन्या ने फ्यूजन भी बर्बाद कर दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







