Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे को 3-4 शेड ब्राइट करना है? फिटकरी में ये 1 चीज...

चेहरे को 3-4 शेड ब्राइट करना है? फिटकरी में ये 1 चीज मिलाकर लगा लें, नेचुरल ग्लो दिखेगा!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Skin Brightening Face Pack: टैनिंग या किसी और वजह आपके स्किन की रंगत भी डल पड़ गई है, तो फिटकरी में ये 1 चीज मिलाकर लगाना शुरू कर दें। रेगुलर इस्तेमाल के साथ आपका फेस ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आएगा।

गर्मियों के मौसम में स्किन का डल पड़ना बहुत ही कॉमन है। धूल-मिट्टी, पसीना और तेज धूप की वजह से अक्सर चेहरे का ग्लो चला ही जाता है और रंगत फीकी पड़ जाती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इतना इफेक्टिव तरीके से काम नहीं करते, जितना होम रेमेडीज करती हैं। ये घरेलू नुस्खे अक्सर सेफ होते हैं और किफायती भी। ऐसा ही एक पुराना नुस्खा आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। अगर आप अपनी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो एक बार इस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल कर के देखें। कुछ ही हफ्तों में ये रेमेडी आपके फेस को 3-4 शेड तक ब्राइट बना सकती है। ब्यूटी क्रिएटर कनिका चौहान ने इस रेमेडी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, आइए जानते हैं-

ग्लोइंग और ब्राइट स्किन के लिए ट्राई करें ये रेमेडी

टैनिंग या किसी और वजह से आपके फेस का कलर भी डल पड़ गया है, तो ये सिंपल सी 2 इंग्रेडिएंट रेमेडी जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी लेनी है। दोनों ही चीजें आसानी से मिल जाती हैं और इनका इस्तेमाल स्किनकेयर के लिए बरसों से किया जा रहा है। इन दोनों चीजों को अगर सही से मिक्स कर के लगाया जाए तो आपकी स्किन 3-4 शेड तक ब्राइट भी हो सकती है। आइए जानते हैं इसे कैसे यूज करें।

फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी से ऐसे तैयार करें फेसपैक

स्किन ब्राइटनिंग फेसपैक बनाने के लिए फिटकरी के टुकड़े को किसी साफ पत्थर या सिलबट्टे पर थोड़े से पानी के साथ घिस लें। बहुत ज्यादा नहीं घिसना है, बस हल्का सा एक फिटकरी के पानी का एक घोल सा तैयार कर लेना है। आप चाहें तो गुलाबजल के साथ भी फिटकरी को घिस सकते हैं। अब इसमें थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी का पाउडर एड करें और दोनों को मिक्स कर के एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें। जरूरत पड़े तो थोड़ा सा गुलाबजल या साफ पानी भी मिला सकते हैं।

कब और कैसे लगानी है ये फेसपैक

सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह धो कर क्लीन कर लें। अब फेसपैक की एक लेयर अप्लाई करें और इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जैसे ही फेसपैक हल्की सी ड्राई हो जाए तो अपने चेहरे को पानी से धो कर क्लीन कर लें। बाद में एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। ये रेमेडी आप हफ्ते में 3 बार तक ट्राई कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

ये फेसपैक आपकी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर स्किन को सूट करे। इसलिए इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट करना जरूरी है। किसी तरह की खुजली, इरीटेशन, रेडनेस या दाने दिखें तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही ध्यान रखें कि फिटकरी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करना है। ये स्किन को थोड़ा ड्राई बना सकती है, इसलिए बहुत कम क्वांटिटी में यूज की जाती है।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN