Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/pooja_bhatt_1783417989888_1783417990008_17684573-96e0-451a-b48a-29330ef5f551.jpgक्या आप सोच सकते हैं कि कोई अपने पैर को दफनाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर सकता है? कुछ ऐसा ही किया था पूजा भट्ट की नानी यानी महेश भट्ट की सास ने।
पूजा भट्ट की मां लॉरेन ब्राइट एक अनाथालय वाले स्कूल में पढ़ी हैं। वजह यह थी कि उनकी मां के पास पैसे नहीं थे। अब पूजा ने नानी बेट्टी बर्था ब्राइट से जुड़ा रोचक किस्सा बताया है। पूजा एक पॉडकास्ट में बोलीं कि उनकी नानी ने अपने कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार किया था। सब लोग वहां पहुंचे तो वह उनके एक्सप्रेशंस चेक कर रही थीं कि कौन कितना दुखी दिख रहा है।
पैर का अंतिम संस्कार
सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में पूजा भट्ट ने अपनी नानी से जुड़ा अजब-गजब किस्सा बताया। वह बताती हैं कि उनकी नानी बहुत स्ट्रॉन्ग थीं। वह जब बुजुर्ग हो गईं तो उनको डायबिटीज हुई। इस वजह से बाद में उनका पैर काटना पड़ा। सर्जरी के बाद उनकी नानी ने जिद पकड़ी कि कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार होगा और पूरे परिवार को इस सेरिमनी में मौजूद रहना होगा।
सबको चेक कर रही थीं नानी
पूजा बताती हैं, ‘हमें सेंट एंड्र्यू चर्च जाना था जबकि वह वहां मौजूद थीं क्योंकि उनका पैर दफनाया जा रहा था। हमें लग रहा था कि ये क्या है? वह सबकी तरफ देख रही थीं और सब नोटिस कर रही थीं। वह सबके एक्सप्रेशंस चेक कर रही थीं कि सबके हाव-भाव क्या हैं, कौन आया है और कौन नहीं। हममें से कई लोग एक-दूसरे की तरफ ऐसे देख रहे थे कि हम यहां कर क्या रहे हैं।’
महेश और पूजा का बॉन्ड
महेश भट्ट ने लॉरेन ब्राइट के साथ अपनी लव स्टोरी आशिकी फिल्म में दिखाई है। पहली शादी के बाद उनको परवीन बाबी से प्यार हुआ। इसके बाद महेश भट्ट की लाइफ में सोनी राजदान आई थीं। पूजा भट्ट एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके पिता ने अपना अफेयर कभी नहीं छिपाया। उनकी मां से रिश्ता ठीक हो, दोनों ने कोशिश की थी लेकिन नाकाम रही। हालांकि सोनी राजदान से शादी करने से पहले महेश भट्ट ने इस्लाम अपनाया था क्योंकि वह पहली पत्नी को नहीं छोड़ना चाहते थे। पूजा ने बताया था कि पिता ने वादा किया था कि वह सोनी के साथ नया घर बसाएंगे लेकिन वह कभी यह ना सोचें कि बेटी को छोड़ दिया। पत्नी से पहले बेटी को अफेयर के बारे में बताया था। पूजा का मानना है कि उनके पिता एक बार जिसका हाथ पकड़ लेते हैं, उसे जीवनभर नहीं छोड़ते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



