Home मनोरंजन समाचार Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी,...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/newSP_1783418166625_1783418173563_7479b24c-9003-48bb-b229-f390771dafb7.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: प्रेम ने अनुपमा के घर में क्या किया है, उसकी पोल खुलने के बाद राही की समझ में आएगा कि आखिर चल क्या रहा है। वह घर पहुंचकर अपनी फिरंगी मां को जमकर लताड़ेगी।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में श्रुति को उसके किए की सजा मिलनी शुरू हो गई है। कहते हैं ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती, और कुछ ऐसा ही अब श्रुति को झेलना पड़ेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही धीरे-धीरे श्रुति से नफरत करना शुरू कर चुकी है और उसकी विदेशी मां उसे फूटी आंख नहीं सुहा रही है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि राही श्रुति को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी। हालांकि यहां भी वह बातों-बातों में जता देगी कि उसकी मां के साथ चाहे जो कुछ भी हो, उसे फर्क नहीं पड़ता है।

खुलेंगी प्रेम कोठारी की आंखें

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा अपने दामाद प्रेम से मिलने की इच्छा जाहिर करेगी। दोनों बाहर मिलेंगे तो प्रेम हमेशा की तरह उस पर बरस पड़ेगा और पूछेगा कि क्यों आई हैं आप यहां? इस पर अनुपमा जो जवाब देगी, उसका प्रेम के पास कोई जवाब नहीं होगा। अनुपमा कहेगी कि वह एक सवाल पूछने आई है। कैसा सवाल? प्रेम के पूछने पर अनुपमा जवाब देगी- यही कि जो होठों की मुस्कान था, वो आंखों का आंसू कैसे बन गया? अनुपमा पूछेगी कि तेरा सपना तो कैफे खोलना था ना, फिर तेरा सपना इस अनुपमा को बर्बाद करना कब बन गया?

बहुत हुई श्रुति की पैंतरेबाजी

इधर प्रेम के पास अनुपमा के सवालों का कोई जवाब नहीं होगा, और उधर राही अपनी फिरंगी मां श्रुति को जमकर लताडे़गी। वह श्रुति से सवाल करेगी, “आप बात को समझ नहीं रही हैं, प्रेम पूरा बदल चुका है। अगर आप मुझसे इतना ही प्यार करती हैं तो फिर मुझसे मेरे प्रेम को छीन क्यों रही हैं?” श्रुति को बात समझ में आने लगेगी कि वह अपनी जीत के चक्कर में अपनी ही बेटी की जिंदगी बर्बाद करने में लगी हुई है। श्रुति को समझ आएगा उसके लिए उसकी बेटी राही को पाने से ज्यादा अनुपमा को तकलीफ देना बड़ा होता जा रहा है।

श्रू को जमकर लताड़ेगी राही

टीआरपी टॉपर सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि श्रुति जब हमेशा की तरह राही के सामने ही उसकी मां के बारे में भली-बुरी बातें कहना शुरू करेगी तो इस बार उसका धैर्य जवाब दे जाएगा। वह कहेगा- बस श्रू। आपका मम्मी से जो भी प्रॉब्लम है ना, वो आप उनसे डील कीजिए। लेकिन मुझे और प्रेम को अपनी लड़ाई में मोहरा मत बनाइए। श्रुति सन्न रह जाएगी। अब देखना यह है कि क्या श्रुति के बात समझ में आएगी? क्या वह खुद को बदलेगी? या फिर दूसरे तरीकों से अपना काम करना जारी रखेगी? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN