Home rss business hindi ज्वाइंट वेंचर पर ऐलान के साथ इस शेयर ने मारी दहाड़, लगा...

ज्वाइंट वेंचर पर ऐलान के साथ इस शेयर ने मारी दहाड़, लगा 20% का अपर सर्किट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Optiemus Infracom share: बाजार में बिकवाली के बीच भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में लगी कंपनी ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। शेयर में यह उछाल ऐसे समय आया जब इस स्मॉल-कैप कंपनी ने बताया कि उसने ‘नथिंग इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ (Nothing) के साथ अपनी मौजूदा पार्टनरशिप को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत एक ज्वाइंट वेंचर (JV) बनाने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किया गया है। इस ज्वाइंट वेंचर का मुख्य उद्देश्य CMF ब्रांड के प्रोडक्ट्स को भारत में तैयार करना और उनकी बिक्री करना होगा। इसमें मोबाइल फोन के अलावा उनके सब-असेंबली और कंपोनेंट्स भी शामिल हो सकते हैं।

किसकी कितनी हिस्सेदारी?

ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “जरूरी शर्तें पूरी होने, जरूरी मंजूरी मिलने और फाइनल एग्रीमेंट होने पर कंपनी शुरू में प्रस्तावित JV कंपनी की 51.1% इक्विटी शेयर कैपिटल हासिल करेगी।” ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम ने बताया कि यह बढ़ी हुई पार्टनरशिप उस स्ट्रैटेजिक मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर को आगे बढ़ाती है जिसका ऐलान ‘नथिंग’ और ‘ऑप्टिमस’ ने सितंबर 2025 में किया था। उस वेंचर ने भारत को ‘नथिंग’ और CMF प्रोडक्ट्स के लिए एक प्रोडक्शन हब के तौर पर स्थापित किया था।

नए समझौते के तहत केवल मैन्युफैक्चरिंग ही नहीं, बल्कि ओनरशिप और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को भी एक ही भारतीय इकाई के तहत लाने की योजना है। CMF भारत में स्थानीय R&D और इंजीनियरिंग क्षमता को मजबूत करने पर भी निवेश करेगा। इसका उद्देश्य भारत की भूमिका को सिर्फ मोबाइल फोन बनाने तक सीमित रखने के बजाय टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और ग्लोबल एक्सपोर्ट की दिशा में आगे बढ़ाना है।

शेयर की बात करें तो 590.35 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 708.40 रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2025 में शेयर 712.95 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। इस लिहाज से मंगलवार को शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब आ गया।

ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 71.54 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स में 28.46 फीसदी हिस्सेदारी है।

क्या कहा मैनेजमेंट ने?

नथिंग के CEO कार्ल पई ने कहा कि भारत में शानदार इंजीनियरिंग टैलेंट, बड़ा कंज्यूमर मार्केट, मजबूत होती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को समर्थन देने वाली नीतियां मौजूद हैं। अब CMF के जरिए भारत में पहली फुल-स्टैक स्मार्टफोन R&D क्षमता विकसित करने की कोशिश की जाएगी। वहीं, Optiemus के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि CMF, की मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और अनुकूल नीतिगत माहौल का फायदा उठाकर भारत में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनोवेशन की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN