Home National news hindi टाइगर श्रॉफ़ पर हमलाः चार अभियुक्त और पकड़े गए, घटना में इस्तेमाल...

टाइगर श्रॉफ़ पर हमलाः चार अभियुक्त और पकड़े गए, घटना में इस्तेमाल बाइक के मालिक का पता चला

5
0

Source :- BBC INDIA

टाइगर श्रॉफ

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुई फ़ायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और लोगों को गिरफ़्तार किया है.

इसके साथ ही इस मामले में गिरफ़्तार लोगों की संख्या अब सात हो गई है. टाइगर श्रॉफ़ से जुड़े फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है.

राजस्थान के कोटा से पकड़े गए तीन अभियुक्तों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को मुंबई लेकर पहुंची.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़, दिल्ली और सोनीपत से पकड़े गए चारों अभियुक्तों पर मुंबई में हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है. फ़िलहाल इस मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने क्या बताया

प्रवीण त्रिपाठी का कोट कार्ड

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इन चारों अभियुक्तों में से एक कुणाल हाल ही एक दूसरे केस में जेल से रिहा हुआ था और अपने सहयोगी सुमित के साथ हथियार लेने के लिए अमृतसर गया था.

डीसीपी ने पत्रकारों को बताया, “कल (मंगलवार को) एक विशेष टीम ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया. इनमें राधा और बबीता नाम की दो महिलाएं और सुमित और कुणाल नाम के दो पुरुष शामिल हैं. एक दूसरे मामले में हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद कुणाल, अनिल पंडित के निर्देश पर अपने साथी सुमित के साथ हथियार लेने अमृतसर गया था.”

उन्होंने बताया, “वहां एक तय जगह से हथियार लेने के बाद उसने अपनी साथी राधा की मदद से उन्हें मुंबई पहुंचाया. मुंबई में राधा और बबीता ने रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग लड़के को हथियार सौंपे. कुणाल ने राधा और बबीता का इस्तेमाल हथियार पहुंचाने के लिए किया. राधा के साथ अपने निजी संबंधों का फ़ायदा उठाकर उसने उसे इस काम में शामिल किया. दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गए.”

डीसीपी त्रिपाठी ने दावा किया, “कुणाल एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में था. इससे पहले, अनिल पंडित के कहने पर उसने पानीपत में गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया था. इस बार भी उसे अनिल पंडित सोशल मीडिया के जरिए निर्देश दे रहा था और कुणाल उन निर्देशों को आगे पहुंचा रहा था. ये निर्देश हथियारों की आवाजाही से जुड़े थे. इनमें बताया जाता था कि हथियार कहां से लेने हैं, उन्हें मुंबई कैसे पहुंचाना है और वहां किसे सौंपना है.”

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

दरअसल, एक ऑडियो सामने आया है जिसमें कथित रूप से अनिल पंडित ने बॉलीवुड स्टार ने घटना की ज़िम्मेदारी है. हालांकि बीबीसी इस बात की पुष्टि नहीं करता है.

क्या इन लोगों के निशाने पर कोई और सेलिब्रिटी भी था, तो डीसीपी त्रिपाठी ने कहा, “पूछताछ के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई. ये लोग सिर्फ़ हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे. इन्हें सिर्फ़ इतनी जानकारी थी कि हथियार कहां से लेने हैं और कहां पहुंचाने हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “अनिल पंडित और हैरी बॉक्सर, रनदीप मलिक गैंग का हिस्सा हैं. हाल ही में इस गैंग का नाम फिरौती के लिए फ़ोन करने और गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में सामने आया है. ये लोग एन्क्रिप्टेड माध्यमों से संपर्क में थे. उन्हें इन्हीं माध्यमों से निर्देश मिलते थे, जिनका वे पालन करते थे.”

डीसीपी त्रिपाठी के मुताबिक़, “हमारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करने के लिए कुणाल को 70 से 80 हजार रुपये मिले थे. इसमें से करीब 10 से 12 हजार रुपये हथियार पहुंचाने वाली बबीता को दिए गए. कुणाल और सुमित सोनीपत के रहने वाले हैं. राधा और बबीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन वे सोनीपत में रह रही थीं.”

“ये लोग पिछले दो से तीन हफ्तों के दौरान ही इस ख़ास काम के लिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. वे 15 तारीख़ को यहां से रवाना हुए और 17 तारीख़ की सुबह मुंबई पहुंचे. सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दादर रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़के को हथियार सौंपे.”

अभियुक्त रेहान की माँ ने क्या कहा?

कोटा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा था

इस मामले में पहले गिरफ़्तार किए गए तीन मुख्य अभियुक्तों में से एक का नाम रेहान है. हरियाणा में रहने वाली रेहान की माँ ने पुलिस पूछताछ के बाद मीडिया से बात की.

उन्होंने बताया, “पुलिस वालों ने हमसे पूछा कि आपका बेटा मुंबई कैसे पहुँचा? क्या किसी ने उसे गुमराह किया था? मैंने उनसे कहा कि उसके पास तो किराए तक के पैसे नहीं थे और न ही कोई और सामान था.”

रेहान की माँ के मुताबिक़, उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा पिछले 20 से 22 दिनों से लापता था और परिवार ने उसकी काफ़ी तलाश भी की थी.

रेहान के बचपन के दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ा है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक़, जाँच के सिलसिले में सोनीपत पुलिस ने रेहान के बचपन के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया है. हालाँकि, हिरासत में लिए गए युवक के परिवार ने किसी भी तरह की साज़िश में उसके शामिल होने से साफ़ इनकार किया है.

परिवार का कहना है कि उनका बेटा बीमार रहता है और हाल के दिनों में रेहान से उसका कोई संपर्क नहीं था.

हिरासत में लिए गए युवक की माँ ने कहा, “वह अभी सिर्फ़ एक बच्चा है और बिल्कुल बेक़सूर है. वे (रेहान का परिवार) हमारे पड़ोसी थे. रेहान के साथ उसकी बचपन से दोस्ती थी. मेरे बेटे ने कुछ भी ग़लत नहीं किया है और न ही उसके पास से कुछ बरामद हुआ है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा बेटा तो सीधा घर आता था, बिस्तर पर लेट जाता और चाय या खाने के लिए पूछता था. उसे किडनी की बीमारी है और उसकी नियमित दवाइयाँ चल रही हैं.”

बुधवार को मुंबई पुलिस कोटा से पकड़े गए अभियुक्तों, फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान को लेकर मुंबई पहुंच गई है और उनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किये जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.

जिस बाइक के अभियुक्त भागे, उसके मालिक ने क्या बताया?

मुंबई पुलिस ने शूटरों के इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के पूर्व मालिक का पता लगाया है.

समाचार एजेंसी एएनआई को बाइक के मालिक रज्जब अली शेख़ ने बताया, “हमने बाइक 25,000 से 26,000 रुपये में बेच दी. जब यह घटना मीडिया में आई, तो पुलिस हमारे घर पहुंची. तब हमें एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति को हमने बाइक बेची थी, उसने या शायद किसी और ने इसका इस्तेमाल किया होगा.”

उन्होंने कहा, “हमें तो यह भी नहीं पता था कि इसका इस्तेमाल किसने किया था. अब जाकर यह साफ़ हो रहा है कि वह बाइक हमारी ही थी.”

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई पुलिस आई और उसने हमसे पूछताछ की. हमने उन्हें सब कुछ बताया और घटना के बारे में पूरी सच्चाई साझा की. वह पल्सर थी. हम बाइक के तीसरे मालिक थे और हमने इसे बेच दिया था.”

सलमान ख़ान की सुरक्षा बढ़ाई

सलमान ख़ान

टाइगर श्राफ़ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा बढ़ा दी है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, “स्थानीय बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है. इमारत के अंदर और बाहर, साथ ही सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.”

एजेंसी के मुताबिक़, “लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने कथित तौर पर खुलासा किया कि उन्होंने अभिनेता सलमान ख़ान के घर के बाहर गोलीबारी करने के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. हालांकि, कड़ी सुरक्षा के चलते वे अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके.”

इस घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं के आने का सिलसिला जारी है.

बुधवार को शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “टाइगर श्रॉफ़ किसी विवाद में शामिल नहीं हैं. अगर आप उनकी जीवनशैली को देखें, तो उन्होंने कभी कोई विवादित बयान नहीं दिया है. यह कहना ग़लत होगा कि सलमान ख़ान के क़रीबी होने की वजह से उन पर हमला हुआ. क्योंकि अगर इस नज़रिए से देखें, तो सलमान ख़ान के कई दूसरे बड़े सितारों से भी करीबी संबंध हैं, लेकिन उन पर हमला नहीं हुआ है. “

“इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस मामले में सलमान ख़ान का नाम घसीटना चाहिए या उन्हें बलि का बकरा बनाना चाहिए.”

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

  • फ़्रांस हिंसा पर बोले ट्रंप

  • फ़्रांस हिंसा: आगजनी के बीच ड्रिंक इंजॉय करता दिखा कपल

  • टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग मामले में चश्मदीद ने आंखों देखा हाल बताया

  • एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ़ से मिले

  • यहां घर का दरवाज़ा खुलते ही सब नारंगी क्यों नज़र आने लगा?

  • अभिजीत दीपके ने बताया कि वो अब आगे क्या करेंगे

  • फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान टाउन हॉल में भीषण आग लगी

  • क्या थी ये कंट्रोवर्सी, जिसे सैंडपेपर-गेट कहा जाता है.

  • जंतर मंतर

  • neha bora

  • नेहा बोरा

  • अभिजीत दीपके

  • अखबार डिलीवरी का ऐसा तरीका कि वायरल हो गया ये शख़्स

  • यहां की महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर किया डांस

  • एसएफ़आई एक्टिविस्ट शरण्या

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता

  • सौरभ राजपूत मर्डर केस

SOURCE : BBC NEWS