Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/35979_1793714101775_D7PE_1793714125549_bAVN_4b1ad014-22fc-4e3f-8736-6acb7e52a6fd_1HkM.jpgमुंबई क्राइम ब्रांच ने महिला को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई लाया गया और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत गठित विशेष अदालत में पेश किया गया।
मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में 13वीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के करनाल से पकड़ी गई 22 साल की महिला को मंगलवार को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। पुलिस 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना में महिला की भूमिका और अन्य आरोपियों से उसके संबंधों की जांच कर रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने महिला को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई लाया गया और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत गठित विशेष अदालत में पेश किया गया। इससे पहले 31 अक्टूबर को मामले के 12वें आरोपी अमर को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था। अदालत ने उसे 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। अमर के वकील अजिंक्य मिरगल ने बताया कि पुलिस ने 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया। वकील का कहना था कि आरोपी पर क्यूआर कोड के जरिए पैसों के लेनदेन से जुड़े आरोप हैं। इनकी जानकारी बैंक से सीधे हासिल की जा सकती है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अमर को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं
मुंबई पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई हैं। शुरुआत में 19 अक्टूबर को अपराध शाखा के डीसीबी-सीआईडी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। अथॉरिटी ने 27 अक्टूबर को मकोका लगाने की इजाजत दी थी। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) भी जोड़ दी गईं। पुलिस अब इस कानून के तहत मामले की जांच कर रही है।
18 अक्टूबर की शाम जुहू में हुई थी घटना
फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल क्लब में अभ्यास करने के बाद अपनी कार से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर कई गोलियां चलाई गईं। इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। इसके अलावा वहां मौजूद एक राहगीर को भी चोट लगी थी। घटना के अगले दिन 19 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ने के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




