Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज से पहले लक्ष्मण सुनील लहरी बोले-...

रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज से पहले लक्ष्मण सुनील लहरी बोले- भगवान इस फिल्म को…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/lrs_1793726080365_Buj1_1793726091031_xXnI_a075bb07-1c0c-433c-912b-1bcc231f9d4e_OZOh.jpg

रामानंद सागर के शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर अपनी बात रखी है। उनका ये स्टेटमेंट फिल्म की रिलीज से पहले आया है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण आ रही है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और अब दूरदर्शन के पॉपुलर शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। जानें उन्होंने रणबीर की फिल्म रामायण को लेकर क्या कहा है।

सुनील ने वीडियो शेयर कर क्या कहा

सुनील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोलते हैं कि जय राम जी की दोस्तों। नितेश तिवारी जी की रामयण जल्द रिलीज होने वाली है और लोग मुझसे बोल रहे हैं कि मैं इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया, अपना विचार दूं शायद इसलिए क्योंकि किसी समय मैं रामायण का हिस्सा था। वो समय कुछ और था, आज समय कुछ और है। इसके अलावा ना मैंने फिल्म देखी है ना मैं कोई अथॉरिटी हूं जो अपनी प्रतिक्रिया दूं।

सुनील बोले उम्मीद है फिल्म अच्छी होगी

सुनील ने आगे कहा, ‘इतना जरूर कहूंगा ये महाकाव्य हम भारतीयों के लिए एक संस्कृति काफी अहम है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि नितिश जी एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उन्होंने पहले कई अच्छी फिल्में बनाई हैं और ये भी अच्छी होगी।

सुनील को कुछ गाने नहीं आए पसंद

सुनील ने फिर कहा, ‘इस महाकाव्य में संगीत बहुत अहम भमिका निभाता है। इसके जो भी संगीत मैंने सुने हैं, उसमें कुछ गानों ने मुझे थोड़ा निराश किया है क्योंकि मुझे लगता है जो लोकल म्यूजिक है मिथिला को वो इसमें होना चाहिए। हालांकि मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं, लेकिन बतौर लिसनर मुझे ऐसा लगता है।’

सुनील ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

आखिर में सुनील ने कहा, ‘खैर लेकिन मैं इस फिल्म को, कलाकारों को और मेकर्स को शुभकामनाएं देता हूं। भगवान इस फिल्म को सफल बनाएं क्योंकि कई लोगों की रोजी रोटी इससे जुड़ी है।’

सुनील ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘नई रणबीर कपूर वाली रामायण के बारे में कई लोगों ने मेरे विचार मेरी आलोचना जाननी चाही, तो देखिए और जानिये क्या है मेरे विचार।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN