Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/Neetu_and_Alia_1793725262121_xM6k_1793725270638_MEMc_8e9732c5-e1b2-4124-9e2d-5c23664fc889_BKdo.jpgआलिया भट्ट फिल्म रामायण की स्क्रीनिंग में अपनी सास नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर LA में किया जा चुका है और अब मंगलवार को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इस फिल्म की प्री-रिलीज स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। दोनों ने स्टेज पर एक साथ एंट्री ली तो फोटोग्राफर्स के बीच खलबली सी मच गई। हर कोई दोनों की साथ में तस्वीरें लेने के लिए जैसे होड़ में लग गया था। सास-बहू करीब 3 मिनट तक स्टेज पर साथ रहीं और तस्वीरें खिंचवाईं।
आलिया भट्ट के लुक ने लूटी महफिल
रामायण मूवी के पार्ट-1 की यह शानदार स्क्रीनिंग मुंबई के लोअर परेल में स्थित IMAX थिएटर में रखी गई थी। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट और सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियां रेड कार्पेट पर नजर आईं। आलिया भट्ट इस खास मौके पर अपने पति को चीयर करने के लिए अपनी सास नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। आलिया भट्ट इस खास मौके पर हल्के सेज-ग्रीन ब्लू रंग की खूबसूरत और लाइटवेट साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने भारी कढ़ाई और मोतियों वाले स्लीवलेस हाल्टरनेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। आलिया भट्ट इस इवेंट में लाइमलाइट लूटती नजर आईं।
आलिया को मिला था सीता का रोल?
बात नीतू कपूर के आउटफिट की करें तो नीतू ने मॉडर्न और कन्टेंप्रेरी स्टाइल को चुना। वह पूरी तरह से एक डार्क ब्राउन मोनोक्रोम सेट में नजर आईं। रेड कारपेट पर दोनों की इस सास-बहू की जोड़ी ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने वहां मौजूद मीडिया का ध्यान खींचा। बता दें कि ऐसी खबरें थीं कि पहले आलिया भट्ट को माता सीता के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्होंने यह रोल नहीं किया, और इस तरह यह किरदार साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी की झोली में गिरा।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
भले ही ‘रामायण’ में आलिया भट्ट को कोई किरदार नहीं मिला हो, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि फैंस को निराश होने की जरूरत है। कपूर परिवार की बहू रानी की आने वाले वक्त में कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। एक तरफ जहां संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी मूवी ‘लव एंड वॉर’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मास्त्र-2 और तु्म्बाड-2 में भी उनकी अहम भूमिका होने की बात कही जा रही है। जहां ‘लव एंड वॉर’ से उनका लुक लीक हो चुका है, वहीं बाकियों से लुक आने का इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




