Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार डॉन 3 के लिए इस एक्टर को किया गया था अप्रोच, फरहान...

डॉन 3 के लिए इस एक्टर को किया गया था अप्रोच, फरहान अख्तर ने की थी मुलाकात

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/rjun_das_don_3_1791014379759_RJtd_1791014384725_M2c8_d02acbf2-0298-45e8-9232-dd7216e88992_WLzl.png

फरहान अख्तर की डॉन 3 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक गई है। इस बीच साउथ इंडियन एक्टर ने दावा किया है कि डॉन 3 के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। 

डॉन 3 अब कब बनेगी, बनेगी भी या नहीं? इन सवालों के अभी कोई जवाब नहीं हैं। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद से इंडस्ट्री में विवाद छिड़ गया था। फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) और FWICE में की थी। डॉन 3 के विवाद के बीच साउथ के एक्टर अर्जुन दास ने कंफर्म किया है कि उन्हें डॉन 3 को अप्रोच किया गया था।

इस एक्टर को डॉन 3 के लिए किया गया था अप्रोच

न्यूज 18 से खास बातचीत में अर्जुन दास ने बताया कि वो और फरहान अख्तर डॉन 3 पर साथ काम करने वाले थे। उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच भी किया गया था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश वो फिल्म अब नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस

अर्जुन दास और फरहान अख्तर की हुई थी मुलाकात

अर्जुन दास ने कहा, “मैं बहुत खुशनसीब था कि मुझे फरहान सर का कॉल आया। हमने मुलाकात की थी, हमने चर्चा भी की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश अब वो नहीं हो रहा है।” अर्जुन ने आगे कहा कि वो आशा करते हैं कि उन्हें फरहान अख्तर के साथ जल्द काम करने का मौका मिले।

डॉन 3 अब नहीं बनेगी?

अर्जुन ने कहा, “लेकिन मैं आशा करता हूं, और कामना करता हूं कि मुझे फरहान सर के साथ जल्द ही काम करने का मौका मिले। मुझे लगता है कि मैं आज तक जितने लोगों से भी मिला हूं, उसमें से वो सबसे ज्यादा स्वीट और विनम्र हैं। तो हां, मैं झूठ नहीं कहूंगा। ये होने वाला था, लेकिन अब ये नहीं होगा।”

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- डॉन 3 विवाद पर बाेलीं शोभा डे

एक हिंदी फिल्म का खत्म कर चुके हैं शूट

वहीं, अपनी हिंदी फिल्म को लेकर अर्जुन दास ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक हिंदी फिल्म पूरी की है। वो फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है, तो हां मुझे नहीं पता कि वो फिल्म कब रिलीज होगी। अर्जुन दास को फिल्म में विलेन के रोल के लिए चुना गया था। विक्रांत मैसी के फिल्म से बाहर होने के बाद अर्जुन दास को अप्रोच किया गया था।

2023 में रणवीर सिंह के साथ हुआ था डॉन 3 का ऐलान

डॉन 3 की बात करें तो इस फिल्म का ऐलान साल 2023 में हुआ था। फिल्म के ऐलान के साथ-साथ ये भी कहा गया था कि रणवीर सिंह ही डॉन फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान की जगह लेंगे। रणवीर सिंह को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन साल 2025 में धुरंधर की रिलीज के बाद खबर आई कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ दी है। रणवीर के फिल्म छोड़ने की बात से फैंस भी काफी निराश हुए थे।

ये बी पढ़ें: डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं, बनने से पहले हो गईं ठप

कब आई थी डॉन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म?

फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी की बात करें तो इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। डॉन: द चेज़ बिगिन्स अगेन 1978 की फिल्म का रिमेक थी, जिसमें शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2011 में डॉन 2 रिलीज हुई थी। यह 2006 की फिल्म का सीक्वल था। शाहरुख खान की डॉन 1 और 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN