Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/yk_1791011041892_IWRu_1791011046258_k7Yf_685ce4cf-bd67-4909-8b2e-c05b88697410_ieYs.jpgYRKKH Serial Update: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में आने वाला है यह शॉकिंग ट्विस्ट।
टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में मायरा न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रही है और उसे विदा करते हुए पौद्दार परिवार काफी भावुक हो जाता है। यह काफी इमोशनल सीक्वेंस होगा। इस दौरान काजल मायरा को नया लैपटॉप गिफ्ट करेगी, मनीषा उसे कुछ कैश देगी और कावेरी उसे भगवान गणेश की प्रतिमा गिफ्ट करेगी। अरमान भी अभिरा की तरफ से मायरा के लिए एक गिफ्ट लाया होगा। वह कहेगा कि इस गिफ्ट के साथ एक शर्त है, कि उसे यह तोहफा न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद ही खोलना है। इस सबके बीच कबीर शॉक्ड होगा जब नंदिनी उसे बताएगी कि मायरा न्यूजीलैंड जा रही है।
मंदिर के बहाने गायब हो जाएगी मायरा
राघव और समर उसे यह समझाने की कोशिश करेंगे कि वह मायरा को जाने दे। हालांकि कबीर जिद पर अड़ा रहेगा। उसे समझाते हुए समर कहेगा कि वह आज के बाद मायरा का नाम भी ना ले। उधर मायरा जाने से पहले एक बार मंदिर दर्शन करने जाने की इच्छा जाहिर करेगी। कृष उसे मंदिर लेकर जाएगा, लेकिन यही वह पल होगा जहां से सब कुछ बदलने लगेगा। मायरा यहां से गायब हो जाएगी और अरमान को एक लेटर और ट्यूब देकर जाएगी। अरमान इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और बुरी तरह टूट जाएगा। उसकी समझ में नहीं आएगा कि हो क्या रहा है।
अभिरा को मिलेगा मायरा का लिखा लेटर
इस मुश्किल वक्त में वासु कबीर की हॉस्पिटल से भागने में मदद करेगा और उसका लेटर दमानीज तक पहुंचा देगा। जब अभिरा और अरमान घर वापस लौटेंगे तो यह सच जानकर उनके पांव तले जमीन खिसक जाएगी। उन्हें पता चलेगा कि मायरा कबीर के साथ भाग गई है। शो का यह एपिसोड काफी हाई इंटेन्सिटी और फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। लेकिन कहानी आगे क्या मोड़ लेगी, यह तो वक्त ही बताएगा। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिरा जब मायरा का दिया हुआ लेटर पढ़ेगी, जिसमें लिखा होगा कि वह अपनी मर्जी से कबीर के साथ जा रही है।
क्या राघव और समर को मिलेगी मायरा?
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि लेटर पढ़कर अभिरा की त्यौरियां चढ़ जाएंगी। इसमें मायरा ने लिखा होगा कि उसका परिवार उन्हें ढूंढने की कोशिश ना करे और ना ही पुलिस को कॉल करे। राघव और समर इसके बाद एक ऑटो का पीछा करते हुए दिखाए गए हैं। मायरा और कबीर के इस तरह घरवालों की इज्जत पर कालिख पोतकर भाग जाने से दोनों ही परिवारों में फिक्र और गुस्सा दोनों है। अब देखना यह है कि क्या दोनों परिवार बच्चों को ढूंढ पाएंगे? या फिर मायरा और कबीर परिवार की नजरों से खुद को बचा पाने में कामयाब रहेंगे।
अभिरा करेगी मायरा को ढूंढने से इनकार
खबरों की मानें तो जब अभिरा से पूछा जाएगा तो वह परिवार से मायरा को ढूंढने के लिए मना कर देगी। इससे पहले भी अभिरा ने कई बार इस तरह के फैसले लिए हैं और माना जा रहा है कि वह परिवार से कह देगी कि मायरा अपनी मर्जी से भागी है, इसलिए उसे ढूंढने या फिर उसका पीछा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि क्या दोनों परिवार अभिरा की बात मानेंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो आगे क्या ट्विस्ट लेकर आएगा? जानने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



