Home - तगड़ा कैमरा, दमदार बैटरी और गेमिंग में भी आगे, Flipkart Sale में...

तगड़ा कैमरा, दमदार बैटरी और गेमिंग में भी आगे, Flipkart Sale में खरीदें ये 5 बेस्ट फोन, मिलेगी बम्पर छूट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart की बिग बिलियन डे जल्द शुरू होने वाली है इस सेल में स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। अगर आप सेल में फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन फोन्स पर मिलने वाली डील्स पर नजर डाल लें:

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों को कई शानदार डील्स मिलने वाली हैं। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये फोन्स आपकी पसंद बन सकते हैं। हमने यहां अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से 8 स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है। इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी वाले फोन शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं:

1. Realme P4 Power 5G

अगर आपकी पहली जरूरत लंबी बैटरी लाइफ है तो Realme P4 Power 5G इस लिस्ट का सबसे खास फोन है। इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। इस फोन की कीमत अभी 32,999 रुपए है, लेकिन Big Billion Days में इस पर 3,000 रुपए तक की छूट मिल रही है जिसके बाद आप फोन को 29,999 रुपए में खरीद पाएंगे।

2. Realme P4x 5G

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Realme P4x 5G अच्छा ऑप्शन है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार इसमें BGMI में 90FPS तक गेमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सेल में फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 4000 रुपए तक की छूट के बाद 22,999 रुपए में मिल सकता है।

3. Motorola Edge 70 Fusion

अगर आपको प्रीमियम डिजाइन वाला फोन चाहिए तो Motorola Edge 70 Fusion पर नजर डाल सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA सेंसर और OIS सपोर्ट है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन को फ्लिपकार्ट सेल में 30,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

4. Vivo T5

Vivo T5 फोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर चलता है। फोन में 7,050mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। Vivo T5 को सेल में 34,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

5. Moto G77 Power

नाम से ही साफ है कि Moto G77 Power का फोकस बैटरी पर है। इसमें 7,000mAh बैटरी मिलती है। फोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन को फ्लिपकार्ट की सेल में 27,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

कब शुरू होगी Flipkart Big Billion Days Sale?

Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से बताई गई है, जबकि VIP और Black मेंबर्स को सेल का जल्दी एक्सेस मिलेगा। इनके लिए सेल 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। सेल के दौरान स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट, फेस्टिव ऑफर और No Cost EMI जैसे फायदे मिलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN