Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/skam_1780402946541_1780402955140_dd6e3c1e-00fd-47b6-a6e4-f71961601fca.jpgकिशोर कुमार जिनकी आवाज के सभी दीवाने थे, उनका एक गाना जो काफी दर्दभरा था, उसे बैन कर दिया गया था। आज भी यह गाना जब कोई सुनता है तो उसके लिरिक्स दिल को छू लेते हैं।
किशोर कुमार वैसे तो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। किशोर कुमार उन सिंगर्स में से एक थे जो पार्टी-पैप्पी गानों से लेकर सैड और रोमांटिक गानें भी गाते थे। उनकी जादुई आवाज के सभी फैन थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक ऐसा गाना था जो कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था। इसके पीछे की वजह जान आप भी हैरान हो जाएंगे।
कौनसा है वो हिट गाना
आपने यह गाना तो सुना होगा ही तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं। इस गाने को किशोर कुमार ने लता मंगेशकर के साथ गाया था। वहीं आर डी बर्मन ने म्यूजिक डायरेक्ट किया था। गुलजार ने लिरिक्स लिखे थे और गाने में संजीव कुमार, सुचित्रा सेन थे जो फिल्म आंधी का था।
क्यों किया गाना बैन
अब कहा जाता है कि जब यह फिल्म आ रही थी तो ऐसी अफवाह आई कि इस फिल्म की कहानी उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित थी, इसी वजह से फिल्म को बैन कर दिया गया और इसके गानें भी रेडियो पर नहीं बजते थे, लेकिन फिर कुछ महीनों के बाद फिर यह बैन हटाया गया और फिल्म भी थिएटर्स में चलने लगी और गाना भी फैंस के लिए वापस आ गया।
एक और रिपोर्ट थी वायरल
वैसे एक रिपोर्ट यह भी आई थी कि कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के प्रचारक और तब रहे सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार को मैसेज दिया था कि वह इंदिरा गांधी के लिए एक गाना गाएं, लेकिन किशोर ने मना कर दिया। किशोर के ऐसा करने से इंदिरा गांधी और सरकार को काफी गुस्सा आया।
किशोर कुमार थे अपनी मर्जी के मालिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोर को फिर बैन कर दिया गया। उनके गानें दूरदर्शन और रेडियो पर नहीं चलाए गए। इतना ही नहीं किशोर कुमार ने यह तक कहा था कि कोई उनसे वो नहीं करवा सकता जो वह करना ना चाहें। मैं किसी और की मर्जी से नहीं चल सकता हूं।
पहले बंगाली दुर्गा पूजा के लिए तैयार की थी धुन
वैसे कहा तो यह भी जाता है कि इस गाने की धुन वैसे आर डी बर्मन ने एक बंगाली दुर्गा पूजा एल्बम के लिए तैयार किया था। उस गाने के लिरिक्स थे जेते जेते पथे होली देरी। पंचम दा ने इस गाने को गाया था जो गुलजार साहब को काफी पसंद आई और फिर उन्होंने इस गाने को आंधी फिल्म में लेने का फैसला किया।
खैर किशोर कुमार के बारे में बता दें कि वह शानदार सिंगर के साथ-साथ एक टैलेंटेड एक्टर भी थे। उन्होंने अपनी जादुई आवाज और टैलेंट से 4 दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री में राज किया।
किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। 58 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







