Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/sshi_1780413984522_1780413994858_057b8a5d-ab7f-44b5-a925-ae3eee55e8a5.jpgशिल्पा शिंदे जो भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने सालों पहले शो के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब शिल्पा ने इस पर बड़ा खुलासा किया है।
शिल्पा शिंदे को भाभी जी घर पर हैं शो में काफी पसंद किया गया था। शो में शिल्पा का अंगूरी भाभी किरदार था जो हिट हो गया था। लेकिन फिर अचानक एक दिन शिल्पा ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर शो छोड़ दिया। अब सालों बादा शिल्पा ने इस मामले पर ऐसा सच बताया है जिसे सुनकर सभी को बड़ा झटका लगेगा।
शिल्पा ने बताया पूरा सच
शिल्पा ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘कोई नहीं ये जानता, मैं अब सच बोलने से नहीं डरने वाली हूं और जो मैं कह रही हूं वो बहुत बड़ी बात है। मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस कर दिया था क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था…और तब मैं उस में से निकली हूं सेटल होकर।’
पुलिस ने कहा गंदा लिखना होगा
शिल्पा ने आगे कहा, ‘तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया और मैंने केस उसी बेसिस पर किया। पुलिस तो सीधा एफआईआर के लिए ये बोलती है आपको गंदा लिखना पड़ेगा और मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं। मैं आज इसके जरिए बोल रही हूं वो झूठा था। मैं ये आज फर्स्ट टाइम कन्फेस कर रही हं सच में। फिर हमारी सेटलमेंट हुई और जो हमारी पेमेंट थी जो 3 महीने बाद मिलता था वो क्लीयर हुआ।’
भाभी जी घर पर हैं में फिर की वापसी
शिल्पा ने फिर कहा, ‘11 साल के बाद भी मैंने लास्ट भाभी जी इसलिए किया क्योंकि मनोज संतोषी जी हमारे राइटर थे, उनकी इच्छा थी। उनको भी हर्ट किया था और ये सब होने के बाद फिर मैं उनके साथ आज काम कर रही हूं और आज हमारे रिलेशनशिप बहुत अच्छे हैं।’
क्या हुआ था पूरा मामला
बता दें कि यह सब साल 2016 के मिड में हुआ जब शिल्पा ने भाभी जी घर पर है छोड़ा और मेकर्स ने उन्हें अनप्रोफेशनल बताया। बिनाइफिर ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा कि या तो वह शूटिंग शुरू करें या फिर जो उनके जाने से शो को लॉस होगा उसे कम्पनसेट करें। इसके बाद शिल्पा ने बिनाफयर के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
शिल्पा के जाने के बाद आईं शुभांगी
शिल्पा के जाने के बाद फिर शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली। शुभांगी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन सालों तक काम करने के बाद फिर शुभांगी शो से बाहर हुईं और शिल्पा ने वापसी की।
बता दें कि कुछ समय पहले भाभी जी घर पर हैं फिल्म भी आई है। हालांकि उसमें पूरी स्टार कास्ट के साथ शुभांगी अत्रे थीं ना कि शिल्पा शिंदे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







