Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘थैनोज संसाधन भी तो डबल कर सकता था?’ क्या है ‘स्पाइडर मैन’...

‘थैनोज संसाधन भी तो डबल कर सकता था?’ क्या है ‘स्पाइडर मैन’ में पूछे इस सवाल का जवाब

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Spider_Man_BND_1786361757880_1786361762035_fa5b06b5-1e99-4ba6-8168-c7c72ab4b8db.jpg

Spider Man Brand New Day: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे में एक ऐसा ही सवाल उठाया गया था।

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का एक सीन है, जो शायद आपके भी दिमाग में अभी तक घूम रहा होगा। जानिए क्या है इस सवाल का जवाब?

मार्वल की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडर मैन – ब्रांड न्यू डे’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 13,900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसकी एक बड़ी वजह इस मूवी का ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ठीक पहले रिलीज होना भी है। फिल्म के कुछ सीन ऐसे थे, जिन्होंने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आज हम ऐसे ही एक सीन की बात करने जा रहे हैं, जिस पर कुछ पल के लिए तो आपका भी दिमाग अटक गया होगा, और कुछ ऐसे होंगे जिनके दिमाग में अभी भी यह सीन घूम रहा होगा।

WARNING – SPOILER AHEAD

जब स्पाइडर मैन को उसके म्यूटेंट जीन्स और बदलते हुए हॉर्मोन्स परेशान करने लगते हैं तो इस दिक्कत का हल तलाशते हुए वह ब्रूस बैनर (हल्क) के पास जाता है। एक सीन दिखाया गया है जिसमें ब्रूस बैनर कॉलेज में फिजिक्स की क्लास ले रहा है और इसी दौरान उसकी एक स्टूडेंट सवाल पूछती है, “अगर थैनोज को सचमुच बढ़ती हुई आबादी से दिक्कत थी, तो जादुई दस्ताने का इस्तेमाल करके उसने पृथ्वी पर संसाधन और क्यों नहीं बढ़ा लिए? आधी आबादी का सफाया करने की क्या जरूरत थी?”

ब्रूस बैनर ने टाल दिया यह सवाल!

यह एक बहुत ही वैलिड और लॉजिकल सवाल था जिसका जवाब हल्क को देना चाहिए था, लेकिन वह एक दूसरे स्टूडेंट से इसका जवाब देने को कहता है और वह बस हल्क वाले अंदाज में दहाड़ता है। ऐसा लगता है कि जैसे ब्रूस ने बस इस सवाल को टाल दिया। लेकिन इस सवाल का सही जवाब क्या है? क्योंकि जाहिर है कि आपने भी थिएटर से आकर इस सवाल के बारे में जरूर सोचा होगा। स्पाइडर मैन भी छिपा देखता रहता है, लेकिन उसके पास भी इसका कोई जवाब नहीं था। मार्वल कॉमिक और MCU पेजों के मुताबिक इस सवाल के 2 जवाब हो सकते हैं।

थैनोज ने क्यों नहीं किया था ऐसा?

पहला जवाब यह है कि थैनोज कहानी का विलेन था, वह कोई एनवार्मेंट एक्सपर्ट या साइंटिस्ट नहीं था। वह चीजों को पॉजिटिव ढंग से सोच ही नहीं रहा था। बुरे लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि वो चीजों को निगेटिव और गलत ढंग से ही सोचते हैं। वह एक एलियन था जिसका मकसद सिर्फ आधी जनसंख्या को खत्म करना था, ताकि बचे हुए लोगों को डराकर उन पर राज कर सके। उसने खुद भी कहा था कि बचे हुए लोग उन्हें देवता की तरह पूजेंगे। कोई उन्हें ये बताने वाला नहीं होगा कि वो एक हत्यारा-राक्षस है।

क्या सचमुच थी पृथ्वी की परवाह?

दूसरा जवाब मार्वल की मूवी इटर्नल्स से जुड़ा हो सकता है। इस मूवी में दिखाया गया था कि इटर्नल्स हर प्लेनेट पर अपने सीड्स प्लांट करते हैं, लेकिन जब ये सीड्स बड़े होते हैं तो प्लेनेट को ही तबाह कर देते हैं। ऐसा तब होता है जब उस ग्रह की जनसंख्या एक तय लिमिट को पार कर जाती है। अब क्योंकि थैनोज खुद भी एक इटर्नल था, तो संभव है कि वह जानता था कि जनसंख्या बढ़ी तो ग्रह ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में उसने उससे पहले ही आधी पॉपुलेशन खत्म कर दी, ताकि बचे हुए लोगों पर अपने हिसाब से राज कर पाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN