Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में जीता दिल, विदेशी फैन को स्टेज पर...

दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में जीता दिल, विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाकर समझाई ये बात

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Diljit_Dosanjh_1788771646006_8f32677c-572d-4ced-9bb0-9dd9593f5b12_1788771655344_0e147fbf-6a60-4ba8-a808-a196070e87c8_2e75a9c1-48e5-46db-94c5-12b0db022b77_1fc2b5f1-3574-43c9-a319-b39cd960516c.png

दिलजीत दोसांझ इन दिनों यूरोप और यूके में अपना टूर कर रहे हैं। उनके हालिया कॉन्सर्ट में दिलजीत ने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल दिलजीत दोसांझ अभी यूरोप और यूके में ऑरा वर्ल्ड टूर में बिजी हैं। दिलजीत ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया जब इटली में हुए अपने हालिया कॉन्सर्ट में वह अपने एक विदेशी फैन से बहुत प्यार से मिले, और फिर उसे मशवरा दिया कि वह ‘एक ओंकार’ के आगे उनका नाम नहीं जोड़े।

दिलजीत की इस अदा ने जीता दिल

दरअसल दिलजीत दोसांझ के इस विदेशी फैन ने अपनी टीशर्ट पर ‘एक ओंकार’ का चिन्ह बनाया हुआ था और उसके आगे दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था। अब दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपनी एक महिला साथी के साथ एक विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाते हैं। वह एक खास प्रिंट वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर स्टेज पर आया जिस पर ‘एक ओंकार’ और दिलजीत का नाम अगल-बगल छपे हुए थे। इसे देखते ही दिलजीत ने टी-शर्ट पर हाथ रखकर उन्हें अंग्रेजी में समझाने की कोशिश की।

दिलजीत ने बहुत प्यार से समझाया

दिलजीत दोसांझ ने अपने इस फैन से कहा, “यह भगवान का चिन्ह है… यह बहुत खास है… और मेरा नाम साथ में… नहीं नहीं।” दिलजीत दोसांझ ने साफ किया कि यह पवित्र चिन्ह केवल भगवान का है और इसे उनके नाम के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। दिलजीत ने जब नोटिस किया कि उनके इस विदेशी फैन ने यह अनजाने में किया है तो उन्होंने फौरन ऑडियंस की तरफ मुड़कर अपने इस फैन का खुद ही बचाव भी किया। दिलजीत ने कहा, “मैं आपके इमोशन्स का सम्मान करता हूं। इन्हें पता नहीं है, कृपया माफ कर दो। लेकिन मैं आपका सम्मान करता हूं। एक ओंकार, मेरे वालों सारे एक हैं।”

कमेंट सेक्शन में फैन ने मांगी माफी

बाद में दिलजीत दोसांझ के इस फैन ने उनसे माफी मांगी और फिर कॉन्सर्ट के इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में सफाई भी पेश की। उन्होंने लिखा, “यह एक अचानक हुआ अवास्तविक पल था। शर्ट बनाते वक्त मुझे अहसास नहीं हुआ कि दिलजीत का नाम ੴ के इतने करीब है। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, असल में ੴ का चिन्ह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि मैं रोज गुरुद्वारे जाता हूं। मेरी वजह से किसी को परेशानी हुई तो मैं माफी चाहता हूं।” फैन के इस कमेंट पर लोगों ने खुली बाहों से उन्हें अपनाया और अनजाने में हुई इस गलती के लिए उन्हें माफ भी कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN