Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ के 1000 करोड़ कमाने पर कहा, ‘मैंने कहा...

दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ के 1000 करोड़ कमाने पर कहा, ‘मैंने कहा था न कि…’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/ramayana_sita_box_office_1794549309485_1G3k_1794549318789_PP6l_e029db44-cfed-4360-86d3-83ba4954dc6a_iUAs.png

Ramayana Box Office Success: रणबीर कपूर की रामायण ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस सफलता पर रामानंद सागर की सीता दीपिका ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही पता था कि फिल्म हिट होगी। 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 1000 करोड़ वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता पर रामानंद सागर की सीता दीपिका चिखलिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही पता था कि फिल्म हिट होगी। उन्होंने फिल्म के वीएफएक्स और कास्ट की तारीफ की।

रामायण की सफलता पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?

पैप्स से बात करते हुए दीपिका चिखलिया से किसी ने कहा कि रामायण बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है। इस बात का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, “देखा, मैंने कहा था न कि फिल्म अच्छी बनी है हिट होगी ही। इसमें इतने बड़े स्टार्स हैं। देखो कैसे इसने 4 से 5 दिन में 900 से 1000 करोड़ के बीच कमाई की। बहुत अच्छे।”

ये भी पढ़ें: साई पल्लवी को सीता के रूप में देख इस शख्स ने छू लिए थे पैर, रोने लगी थीं एक्ट्रेस

रामानंद सागर की सीता ने की नितेश तिवारी की रामायण की तारीफ

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दूरदर्शन वाली रामायण की सीता ने कहा, “हां, फिल्म अच्छी है और फिल्म में कितने बड़े स्टार्स हैं। वीएफएक्स भी बहुत अच्छा है।” दीपिका ने फिल्म की तारीफ भले ही की हो, लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म में सीता के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बात की थी। तब उन्होंने कहा था, “वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रामायण की जो याद मेरे मन में है, मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन उसमें हैं। लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं। हर रामायण की कहानी दूसरी रामायण की कहानी से थोड़ी अलग है। तो हो सकता है कि मेकर्स ने किसी और रामायण से कुछ उठाया हो, जो मुझे न पता हो।”

दीपिका को आज भी सीता के रूप में जानते हैं लोग

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को इतना पसंद किया गया था कि सीरियल के बाहर भी लोग उन्हें माता सीता के रूप में ही देखते थे। अरुण गोविल और दीपिका को जब भी पब्लिक में देखा जाता था, लोग उनके पैर छू लेते थे।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ पर महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज का एक और वार, बोले- युवाओं को गुमराह कर रही

1987 में आया था रामानंद सागर की रामायण का पहला एपिसोड

रामानंद सागर की रामायण साल 1987 से लेकर 1988 के बीच प्रसारित हुई थी। सीरियल में कुल 78 एपिसोड्स थे। इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान राम बने थे। वहीं, नितेश तिवारी की रामायण में अरुण गोविल ने दशरथ का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रामायण में ‘माता सीता’ के एक्शन सीक्वेंस पर बोलीं दीपिका चिखलिया; ‘मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन…’

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रामायण का हाल

नितेश तिवारी की रामायण की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो फिल्म ने 8 दिनों में 564.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आज यानी 13 नवंबर को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 9वां दिन है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छी हो रही है, लेकिन फिल्म की कमाई में हर रोज गिरावट आ रही है।

रामायण कमाई
डे 1 64.85 करोड़
डे 2 48.05 करोड़
डे 3 69.80 करोड़
डे 4 56.15 करोड़
डे 5 107.50 करोड़
डे 6 94.10 करोड़
डे 7 70.65 करोड़
डे 8 53.50 करोड़

नितेश तिवारी की रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN