Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Tinnu Anand Health: पांच पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट; अब कैसी है...

Tinnu Anand Health: पांच पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट; अब कैसी है एक्टर टीनू आनंद की तबीयत?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/tinu_anand_01_1794544650582_O4sr_1794544654386_lbPv_f473ea26-9409-4998-81c5-32a67e8af640_NMvk.png

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर टीनू आनंद की पांच पसलियां टूटने और फेफड़े में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आइए जानते हैं कैसी है टीनू आनंद की तबीयत। 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर टीनू आनंद के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। टीनू आनंद को गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीनू आनंद की पांच पसलियां टूटी थीं और उन्हें फेफड़े में चोट आई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

ICU में भर्ती थे एक्टर

एक्टर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चला और वो इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रहे। अब एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। टीनू आनंद खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स ने टीनू आनंद को सख्त हिदायत दी है कि उन्हें कुछ दिन पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहना होगा।

घर पर ही चलेगा टीनू आनंद का इलाज

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टीनू आनंद का अब घर पर ही इलाज चलेगा। टीनू को उठने-बैठने, चलने-फिरने और यहां तक कि लेटने में भी काफी परेशानी हो रही है। उन्हें घर पर ही फिजियोथेरेपी दी जा रही है।

टीनू को आ रहे प्रोड्यूसर्स के फोन

दर्द से जूझ रहे टीनू आनंद को उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए फोन आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीनू आनंद को कुछ प्रोजेक्ट्स की डबिंग पूरी करनी थी, इसके लिए प्रोड्यूसर्स उन्हें कॉल कर रहे हैं। हालांकि, टीनू अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि वो इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर पाएं।

टीनू आनंद की वजह से अमिताभ को मिली उनकी पहली फिल्म

टीनू आनंद के काम की बात करें तो वो लंबे वक्त से हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं। हाल ही में रिलीज हुई पेद्दी में टीनू आनंद को देखा गया था। एक्टिंग के साथ-साथ टीनू आनंद ने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। टीनू आनंद के करियर की बात करें तो उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म सात हिंदुस्तानी से डेब्यू करना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। रिपोर्ट्स की मानें तो टीनू आनंद को कुछ वजहों से फिल्म छोड़नी पड़ी जिसके बाद टीनू आनंद का रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया। इस तरह अमिताभ बच्चन का डेब्यू सात हिंदुस्तानी फिल्म से हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN