Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘द वन’ में दिखा छठी मैया का जश्न, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे...

‘द वन’ में दिखा छठी मैया का जश्न, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे बोले-यह बदलाव नहीं, बॉलीवुड की जरूरत है

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/ritesh_p_1790338111803_ctNH_1790338116619_WBta_90dd994f-0f21-4fe8-b51d-4f59a0d45cd3_qN0Z.png

The Vvan Chhath Pooja: फिल्म ‘द वन’ में छठ पूजा के जश्न पर भोजपुरी अभिनेता और सिंगर रितेश पांडे ने कहा कि बॉलीवुड में भोजपुरी संस्कृति का आना बदलाव नहीं, बल्कि उनकी जरूरत है।

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक रितेश पांडे ने ‘लाइव हिन्दुस्तान’ को दिए एक खास इंटरव्यू में बॉलीवुड में भोजपुरी संस्कृति और वहां के कलाकारों की बढ़ती मांग पर बेबाकी से अपनी राय रखी। दरअसल, आज रिलीज हुई फिल्म ‘द वन’ (The Vvan) के जरिए पहली बार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छठ महापर्व को सेलिब्रेट कर रही है।

रितेश पांडे बोले- ‘जरूरत सबकुछ करवाती है’

इंटरव्यू के दौरान जब हमने रितेश पांडे से पूछा, ‘हिंदी फिल्मों में कई सारे त्योहारों को दिखाया जाता है, लेकिन छठ महापर्व को पहली बार सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहां के गानों को भी यहां की फिल्मों में लिया जा रहा है और वहां के कलाकारों को भी कास्ट किया जा रहा है। इस बदलाव पर आपकी क्या राय है?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘यह बदलाव नहीं है, उनकी जरूरत है।’

‘ऐसा करने से उन फिल्मों को ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं’- रितेश

रितेश ने आगे कहा, ‘जरूरत सबकुछ करवाता है। ऐसा करने से उन फिल्मों को ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं, उन फिल्मों को लोग देखने के लिए ज्यादा जा रहे हैं, तो वो लोग बुला रहे हैं भोजपुरी के लोगों को।’

‘ये हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है’ – रितेश पांडे

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा था जब पंजाबी इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया जाता था क्योंकि उस वक्त उन्हें उनसे ज्यादा व्यूज मिल रहे थे। लेकिन हां, ये हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है। बहुत अच्छी बात है, छठी मैया पर फिल्म बन रहा है, बहुत अच्छी बात है, ये हमारी संस्कृति है, हमारे संस्कार हैं।’

देश चलाने वाली जगहों पर बैठ रहे हैं हमारे लोग- रितेश पांडे

सांस्कृतिक पहचान के अलावा रितेश पांडे ने राजनीति और देश के सर्वोच्च मंचों पर भोजपुरी कलाकारों की बढ़ती भागीदारी पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा, ‘आज हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग, समझिए कि जहां से ये पूरा देश चलता है वहां हमारे तीन भाई—जैसे बड़े भाई मनोज तिवारी जी, बड़े भैया रवि किशन जी, और अभी तो नहीं हैं दिनेश यादव जी, लेकिन पिछली बार थे। वैसे जगहों पर हमारे लोग बैठते हैं, प्राउड की बात है। अभी हमारे भोजपुरी से बहुत सारे लोग, बड़े भैया पप्पू सिंह जी MLA हैं बिहार से।’

छठ पर आ रही है एक और फिल्म

छठ महापर्व को सेलिब्रेट करनी वाली फिल्म ‘द वन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके बाद आयुष्मान खुराना और शरवरी वाद्य की ‘यह प्रेम मोल लिया’ आने वाली है। यह फिल्म 27 नवंबर के दिन रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN