Home rss business hindi धमाकेदार लिस्टिंग के बाद धड़ाम बोला यह शेयर, 20% लुढ़क गया शेयर...

धमाकेदार लिस्टिंग के बाद धड़ाम बोला यह शेयर, 20% लुढ़क गया शेयर का दाम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

धमाकेदार लिस्टिंग के बाद प्रणव कंस्ट्रक्शन के शेयर मंगलवार को बिखर गए हैं। प्रणव कंस्ट्रक्शन के शेयर मंगलवार को बंपर फायदे के साथ NSE और BSE पर लिस्ट हुए। लेकिन, आईपीओ प्राइस के मुकाबले आई यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। प्रणव कंस्ट्रक्शन के शेयर BSE में 20 पर्सेंट की गिरावट के साथ 129.60 रुपये पर बंद हुए। NSE में भी कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट लुढ़ककर 132 रुपये पर बंद हुए। IPO में कंपनी के शेयर दाम 124 रुपये था।

33% फायदे के साथ लिस्ट हुए कंपनी के शेयर
प्रणव कंस्ट्रक्शन (Pranav Constructions) के शेयर मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 33 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, कंपनी के शेयर BSE में 30.64 पर्सेंट के फायदे के साथ 162 रुपये पर लिस्ट हुए। BSE पर लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 1,493.38 करोड़ रुपये रहा, जो कि कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगने के बाद घटकर 1459.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। प्रणव कंस्ट्रक्शन का आईपीओ दांव लगाने के लिए 7 सितंबर को खुला और यह 9 सितंबर तक ओपन रहा।

126 गुना से ज्यादा लगा आईपीओ पर दांव
प्रणव कंस्ट्रक्शन (Pranav Constructions) का आईपीओ टोटल 126.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 45.31 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 217.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। प्रणव कंस्ट्रक्शन के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 268.54 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 120 शेयर थे।

क्या करती है प्रणव कंस्ट्रक्शन?
प्रणव कंस्ट्रक्शन (Pranav Constructions) की शुरुआत जुलाई 2003 में हुई है। प्रणव कंस्ट्रक्शन एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो कि प्राथमिक रूप से ग्रेटर मुंबई रीजन के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स में सक्रिय है। कंपनी का फोकस प्रमुख रूप से वेस्टर्न सब्बर्स पर है। कंपनी की शुरुआत प्रणव कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई और जुलाई 2024 में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में कन्वर्ट हो गई। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के पोर्टफोलियो में म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई रीजन में 65 रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 28 कंप्लीटेड प्रोजेक्ट्स, 20 अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स और 17 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। IPO से पहले प्रणव कंस्ट्रक्शन में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 63.35 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद 49.03 पर्सेंट रह गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN