Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद…’, पढ़िए सनी देओल के बारे...

‘धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद…’, पढ़िए सनी देओल के बारे में एक्ट्रेस ने क्या कहा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/SUNNY_DEOL_IKKA_06_08_1786009985262_1786009989150_3f40ced8-31e5-4992-8e71-adf6e4d8b751.png

इक्का में नजर आईं संजीदा शेख ने बताया कि धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद ही सनी देओल सेट पर वापस लौट आए थे। उन्होंने कहा कि वो शूट के लिए मना भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

एक्ट्रेस संजीदा शेख के लिए ये साल अच्छा रहा है। पहले एक्ट्रेस धमाल 4 में नजर आईं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिली। इसके बाद एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में भी अहम रोल निभाती नजर आईं। इक्का के बारे में बात करते हुए संजीदा शेख ने सनी देओल के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की।

सनी देओल के प्रोफेशनलिज्म की फैन हुईं संजीदा शेख

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए संजीदा शेख ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र की मौत के कुछ दिन बाद ही सनी देओल सेट पर शूटिंग के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा कि सनी देओल का क्या प्रोफेशनलिज्म है।

धर्मेंद्र के निधन के बाद शूटिंग पर आते थे सनी देओल

संजीदा शेख ने कहा, “मुझे याद है सनी सर शूट के लिए आते थे। धर्मेंद्र सर का निधन हुआ था। और मैं कहूंगी कि क्या प्रोफेशनलिज्म है यार! इस लेवल पर तो वो बोल भी सकते हैं ना कि यार एक हफ्ता, 10 दिन शूट बंद रखो, मैं नहीं आता आज सेट पर क्योंकि मेरा मन नहीं है शूटिंग का। लेकिन नहीं, वो आदमी सेट पर आता था, अपना काम करता था और चला जाता था। तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”

अपन किरदारों का चयन कैसे करती हैं संजीदा शेख?

इस बातचीत के दौरान संजीदा शेख ने बताया कि करियर के इस प्वाइंट पर वो अपने रोल्स को कैसे चुनती हैं। उन्होंने कहा, “मैं वो किरदार करना चाहती हूं जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हों क्योंकि वो एक्टर के तौर पर मुझे बेहतर बनाते हैं। मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी है कि मैं अपने आपको चुनौती दूं। एक ही तरह के रोल करना मेरे लिए थोड़ा बोरिंग हो जाता है।”

संजीदा ने कहा कि इक्का में उनका रोल कुछ ऐसा ही था। उन्होंने कहा, “मैंने सिद्धार्थ को कहा हम इसको बहुत नेचुरल तरीके से करेंगे। वो किरदार पूरी तरह से ग्रे था, तो उसे नेचुरल दिखना जरूरी था।”

कितनी है इक्का की आईएमडीबी रेटिंग?

इक्का की बात करें तो ये एक कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में संजीदा शेख ने अक्षय खन्ना के किरदार की पत्नी का रोल निभाया है। वहीं, सनी देओल एक तेज, बुद्धिमान वकील की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में दीया मिर्जा सनी देओल की पत्नी का रोल निभाती नजर आई हैं। इस फिल्म में तिलोत्तमा सेन भी नजर आई हैं। इक्का की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN