Home मनोरंजन समाचार धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को बताई थी अपनी आखिरी इच्छा, एक्ट्रेस ने...

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को बताई थी अपनी आखिरी इच्छा, एक्ट्रेस ने कहा- वह चाहते थे कि परिवार के साथ…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/hed_1783424147694_1783424156578_f09a1c92-359f-4cfe-9356-b742351c4708.jpg

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के महीनों बाद बताया कि एक्टर की आखिरी इच्छा क्या थी। उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने बॉन्ड को लेकर भी बात की।

धर्मेंद्र के जाने से देओल परिवार को बड़ा झटका लगा था। आज भी उनके निधन के दुख से परिवार वाले उभर नहीं पाए हैं। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा बताई कि वो क्या थी। इसके अलावा उन्होंने अपने सौतेले बच्चे सनी और बॉबी देओल के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की।

धर्मेंद्र बोलते थे परिवार और बच्चों के साथ टाइम बिताना

हिंदी रश से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ‘धर्म जी हमेशा कहते थे कि जितना हो सके बच्चों के साथ रहना। बच्चों और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना। वह हमेशा कहते कि परिवार के साथ हमेशा जुड़े रहना, यही आज के समय में यही सबसे जरूरी है क्योंकि आज कल ऐसा हो नहीं सकता। आज के समय में बच्चे अपने अलग रास्ते में जाते हैं।’

क्या थी धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा

एक्ट्रेस से फिर पूछा गया कि धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा क्या थी तो उन्होंने कहा, ‘यही कहा था उन्होंने कि परिवार के साथ रहना। हमेशा उनके साथ रहना। काम होता रहेगा, लेकिन परिवार हमेशा महत्वपूर्ण है।’

इसके बाद सनी और बॉबी को लेकर हेमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, वे बहुत प्यारे हैं। सनी काफी अच्छे हैं। बॉबी भी अच्छे हैं। हम हमेशा साथ हैं। हम बस पब्लिसिटी नहीं करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर हमारे बीच सब अच्छा है। हम एक हैं। हम एक हैप्पी परिवार हैं।

हेमा ने फिर धर्मेंद्र को एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि वह हमेशा अपने फैंस की रिस्पेक्ट करते थे। वह बोलीं, अगर कोई उनके पास फोटो क्लिक करने के लिए आता तो वह कहते अंदर आ जाओ, उन्हें नहीं फर्क पड़ता था कि वह किसके साथ हैं। वह सबसे मिलते, सबको खाना खिलाते।

हेमा ने कहा कि वह एक प्यारे पिता और प्यारे नानू थे। वह बता ही नहीं सकतीं कि बच्चे उन्हें कितना मिस करते हैं।

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था, अपने 90वें बर्थडे से कुछ दिन पहले। उन्होंने अपने करियर में 6 दशक से ज्यादा काम किया है। वह बॉलीवुड के हीमैन थे जिन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है।

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई थी जिसमें धर्मेंद्र को देखकर सब काफी इमोशनल हो गए थे। सनी और बॉबी भी धर्मेंद्र को याद कर सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं। इनके अलाना ईशा देओल भी सोशल मीडिया पर पिता को लेकर कोई न कोई याद फैंस के साथ शेयर करती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN