Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/rakk_1781719091713_1781719106985_3dc187e2-3ca5-4e20-a9a9-3c1197a11a7c.jpgराकेश बेदी ने धुरंधर में जमील जमाली के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब राकेश ने फिल्म को लेकर बात की और बताया कि कैसे इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे।
राकेश बेदी को फिल्म धुरंधर में काफी पसंद किया गया है। उनकी परफॉर्मेंस की तो सोशल मीडिया पर भी दर्शक तारीफ करते नहीं थके हैं। यहां तक कि उनके डायलॉग के मीम भी खूब वायरल हुए हैं। फिल्म में राकेश ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। राकेश से हाल ही में पूछा गया कि क्या आदित्य धर ने उन्हें फिल्म का सस्पेंस पहले बता दिया था तो जानें उन्होंने क्या कहा।
जब राकेश ने आदित्य को दी थी एक सलाह
राकेश ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहली इंटरैक्शन के बारे में बात करते हुए न्यूज 18 से कहा, ‘पता तो था, लेकिन जब मुझे नरेट किया गया, वन लाइन सुनाई आदित्य धर ने….उसके बाद मुझे बाउंड स्क्रिप्ट भेजी। जब मैंने 2-3 बार पढ़ी, पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बड़ी टेन्स फिल्म है, टेन्स ही नहीं इन्टेन्स भी है। फिर मुझे लगा, एक एक्टर के तौर पर क्योंकि मैंने ज्यादा ह्यूमर वाले किरदार किए हैं तो आदित्य को कहा कि मुझे ऐसे पॉकेट्स नजर आ रहे हैं जहां पर हम थोड़ा सा ह्यूमर एड कर सकते हैं तो मैं थोड़ी कोशिश करूं? उन्होंने कहा, राकेश जी ऐसा कहना मुश्किल है, लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है। अब करते-करते जैसे आएगा।
आदित्य को आया मजा
राकेश ने आगे बताया, ‘शुरू-शुरू में वह तैयार नहीं थे पर बाद में उनको भी मजा आने लगा और मुझे भी मजा आने लगा।’
लोगों ने कहा स्क्रिप्ट पीएमओ से आई है
राकेश ने आगे कहा कि जब फिल्म हिट हुई तो लोगों ने कहा कि धुरंधर की स्क्रिप्ट जो है वो पीएमओ से लिखकर आई है। मैंने कहा बताओ पीएमओ में कौनसा ऐसा आदमी है जो ये लाइन लिख सकता है। ऐसा सोच भी नहीं सकता कोई।
इस लाइन को राकेश ने खुद जोड़ा
उनसे पूछा गया कि फिल्म में ऐसा कोई इंसिडेंट है जहां आपने अपना ह्यूमर ऐड किया हो तो उन्होंने अपने फेमस डायलॉग को लेकर कहा- आपके बटऑक्स बहुत गोरे हैं। इस लाइन को बतक को देखते हुए कहा गया था जो ना सिर्फ सेट पर मौजूद क्रू बल्कि दर्शकों के लिए भी यादगार बन गया।
बता दें कि धुरंधर का पहला पार्ट पिछले साल 2025 में रिलीज हुई थी। वहीं दूसरा पार्ट इसी साल मार्च में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इतना ही नहीं धुरंधर 2 तो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंदौर, सारा अर्जुन थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






