Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना फेंटना, ना उबालना! घर के दूध से निकल जाएग पैकेट वाली...

ना फेंटना, ना उबालना! घर के दूध से निकल जाएग पैकेट वाली फ्रेश क्रीम, पूनम देवनानी ने बताया हैक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kitchen Hack: सब्जी हो या फिर सूप, ऊपर से गार्निश करने के लिए आपको एक से दो चम्मच ही क्रीम की जरूर होती है और आप पूरा डिब्बा खोल देते हैं और दो दिन बाद बची क्रीम खराब हो जाती है। लेकिन अब क्रीम का डिब्बा खोलने की बजाय घर के दूध से क्रीम निकाल लें, जानें हैक..

दाल मखनी बनानी हो या फिर किसी डिश में रिच टेस्ट ऐड करना हो अमूल की वो पैकेट वाली फ्रेश क्रीम अक्सर लोग खरीद लेते हैं। छोटा पैकेट खरीदने के बाद भी ये क्रीम खत्म नहीं होती क्योंकि ज्यादातर क्रीम तो बस एक से दो चम्मच ही यूज होती है। बाकी की फ्रिज में रख दी जाती है और 2 दिन बाद ये यूज के लिए बेकार हो जाती है। इसका स्वाद भी बदल जाता है। हर आप इस तरह के खर्च करते हैं और पैकेट में बचे सामान को बर्बाद हो जाने देते हैं। लेकिन आप अगर इस तरह क्रीम की बर्बादी होने से रोकना चाहती हैं तो बाजार जैसी फ्रेश क्रीम घर में ही बनाने का ये सिंपल सा हैक सीख लें। जिसमे बिना किसी झंझट के आप अपने थोड़े से काम के लिए क्रीम घर में ही पा जाएंगी।

पूनम देवनानी ने बताया घर में फ्रेश क्रीम निकालने का तरीका

मसाला किचन बाई पूनम देवनानी इंस्टाग्राम पेज पर सिंपल सी ट्रिक को फॉलो की गई है। जिसकी मदद से आप अमूल वाली फ्रेश क्रीम को घर में ही पा जाएंगी। अगर आपके घर डेयरी वाला दूध आता है तो इस क्रीम को बनाना बहुत ही सिंपल है। तो बस इन सिंपल स्टेप में जान लें कैसे घर में बनाएं अमूल वाली फ्रेश क्रीम।

अमूल वाली फ्रेश क्रीम घर में बनाने का तरीका

इंस्टाग्राम पेज पर बहुत ही सिंपल तरीका बताया गया है। जिससे बिना मेहनत किए और बिना अलग से पैसे खर्च किए रोज आने वाले डेयरी के फुल फैट दूध से ही फ्रेश क्रीम को निकाला जा सकता है। बस इन सिंपल स्टेप को फॉलो करें।

  • डेयरी का दूध घर में आए तो उसे किसी भगोने में पलट दें।
  • भगोने में रखे इस कच्चे दूध को बिना उबाले ऊपर से क्लिंज रैप से बंद कर दें।
  • अगर क्लिंज रैप नहीं है तो सिंपल किसी स्टील के ढक्कन से ढंक ही दें। जिससे नमी अलग से बाहर ना निकले।
  • बस अब इस कच्चे दूध को फ्रिज में रख दें और चार-पांच घंटे बाद बाहर निकालें।
  • आप पाएंगे कि दूध के ऊपर मोटी सी एक लेयर बन गई है। बस अब बर्तन को टेढ़ा करके साइड से सारा दूध निकाल दें और ये जो मोटी परत है भगोने में यहीं तो फ्रेश क्रीम है।
  • इस क्रीम को आप रख लें।
  • किसी भी डिश में जब आपको एक से दो चम्मच तक ही क्रीम डालनी हो और ज्यादा की जरूरत ना हो तो घर में आने वाले दूध को कच्चा ही फ्रिज में रखकर इस तरह से फ्रेश क्रीम को बना सकती हैं। कुछ भी अलग से मेहनत करने या फेंटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • वहीं अगर दूध उबला हुआ है तो इसे फ्रिज में रखकर मलाई जम जाने दें।
  • इस मलाई को चम्मच से उतार लें तो मलाई का नीचे वाला हिस्सा सॉफ्ट और क्रीमी रहता है। इसे आप फ्रेश क्रीम की तरह खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN