Source :- LIVE HINDUSTAN
फिटनेस कंटेंट क्रिएटर रितम ने वजन घटाने के लिए कोई महंगी डाइट या हैवी एक्सरसाइज नहीं की। उन्होंने घर का बना सिंपल खाना दाल-रोटी खाकर 26 किलो वजन कम कर लिया। चलिए उनकी वेट लॉस टिप्स बताते हैं।
वजन कम करने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं, हर तरह के वेट लॉस डाइट और वर्कआउट सेशन अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर आएदिन तरह-तरह के डाइट प्लान और ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं, जो दावा करते हैं कि इससे आपका वजन कम हो जाएगा। असल में वजन कम करने के लिए आपको महंगे सलाद, डाइटिंग की जरूरत नहीं होती बस रूटीन में कंसिस्टेंसी होनी चाहिए। ये बात फिटनेस कंटेंट क्रिएटर रितम ने साबित की है। उन्होंने न कोई महंगी डाइट ली और न ही सिर्फ सलाद खाया। बल्कि घर का बना देसी खाना जैसे दाल-चावल-रोटी खाकर ही अपनना 26 किलो वजन कम कर लिया। चलिए हम आपको रितम की सिंपल वेट लॉस जर्नी बताते हैं।
क्या थी सोच
रितम का कहना है कि जरूरी नहीं कि आप जिम में 4 घंटे पसीना बहाओ या फिर सलाद खाओ तभी वजन कम होगा। वेट लॉस करने के लिए आपको बस सिंपल और अच्छी डाइट की जरूरत है। उन्होंने इसे काफी सरल रखा और घर का बना खाना ही खाया। वह प्रोटीन युक्त नाश्ते से दिन की शुरुआत करती थीं और स्वीट क्रेविंग के लिए डार्क चॉकलेट के साथ दिन खत्म करती थीं।
क्या था लंच-डिनर का खाना
रितम सुबह के नाश्ते में प्रोटीन बाउल खाती थीं, जिसमें शेक होता था। इसमें सीड्स, नट्स, फ्रूट्स होते थे। लंच में वह चिकन, चावल, सब्जियां और खीरा खाती थीं। डिनर में चिकन कीमा, रोटी और सलाद खाती थीं। इसके बाद वह डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खाती थीं। उनका मानना है कि अपनी क्रेविंग को कंट्रोल करके या पसंदीदा खाना न खाकर आप खुद को मेंटली स्ट्रेस दे रहे हैं।
रोटी खाने का सही तरीका
ज्यादातर लोग वेट लॉस के दौरान रोटी न खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि उसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं। लेकिन रितम ने रोटी खाई और सही तरीके से। उनका कहना था कि रोटी के साथ अगर आप प्रोटीन और फाइबर ले रहे हैं, तो कार्ब्स शरीर में बैलेंस हो जाते हैं। रितम रात के समय 1 रोटी खाती थीं, जिसके साथ वह चिकन कीमा और सलाद ज्यादा खाती थीं। दोनों ही चीजें फाइबर-प्रोटीन वाली होती हैं।
हैवी डाइट नहीं रूटीन है जरूरी
रितम का कहना है कि वजन कोई भी आसानी से कम कर सकता है लेकिन आपको रूटीन के साथ खाना-पीना होगा। उन्होंने करीब 2 साल तक यही सेम डाइट खाई और आज उनका शरीर बिल्कुल स्लिम और फिट है। इसके साथ उन्होंने जिम में वर्कआउट भी किया। वह रोजाना करीब 1 घंटे एक्सरसाइज करती थीं। स्नैक्स टाइम पर वह फल, नट्स या फिर ब्लैक कॉफी पीती थीं। वेट लॉस करना मुश्किल नहीं है, बस आपको कंसिस्टेंसी की जरूरत होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






