Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार जब सुबह जल्दी उठना होता है तो लोग ढेरों अलार्म लगा लेते हैं। लेकिन अलार्म बजने से पहले ही आंख खुल जाती है। आपको पता है ऐसा क्यों होता है? नहीं, तो जानिए अलार्म से पहले क्यों खुल जाती है आंख।

सुबह समय से उठने के लिए ज्यादातर लोग अलार्म सेट करते हैं ताकी उनकी नींद समय से खुल जाए। कुछ लोगों के लिए यह एक आसान रूटीन है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए ये सुबह का सबसे मुश्किल काम है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है जब जल्दी उठने के लिए ढेरों अलार्म लगाए जाते हैं तब आंख समय सम पहले खुल जाती है। क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है? स्लीप मेडिसिन फिजिशियन डॉक्टर अविनाश जोशी ने एक पोस्ट में बताया है कि आखिर अलार्म बजने से पहले आंख क्यों खुल जाती है।

क्या है इसकी वजह

डॉक्टर कहते हैं कि आपके दिमाग में एक ‘मास्टर क्लॉक’ होती है। हाइपोथैलेमस में लगभग 20,000 न्यूरॉन्स होते हैं जो लगभग 24 घंटे के इंटरनल टाइमर पर काम करते हैं। जब आप सोने का एक ही शेड्यूल बनाए रखते हैं, तो यह घड़ी आपके जागने का समय सीख जाती है और आपके उठने से 2 से 3 घंटे पहले ही आपके शरीर को तैयार करना शुरू कर देती है।

सोते समय क्या होता है

  • सुबह-सुबह कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है और आपके आम तौर पर जागने के समय के आसपास सबसे ज्यादा हो जाता है।
  • मेलाटोनिन यानी स्लीप हार्मोन बनना बंद हो जाता है, जिससे आपको सुलाए रखने वाला सिग्नल हट जाता है।
  • शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ता है।
  • दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

आपके जागने से पहले जग जाता है दिमाग

आपके जागने का एहसास होने से पहले ही आपका दिमाग असल में चालू हो रहा होता है। इसमें आपकी इच्छाशक्ति भी मायने रखती है। स्टडीज से पता चलता है कि जो लोग खुद को किसी खास समय पर जागने के लिए कहते हैं, उनके दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स में जागने के तय समय से लगभग 30 मिनट पहले ही ज्यादा एक्टिविटी देखी जाती है। सोते समय भी आपका दिमाग समय का अंदाजा लगाता रहता है।

अगर आप अगले दिन को लेकर स्ट्रेस में हैं, तो कोर्टिसोल का लेवल और भी ज्यादा बढ़ सकता है। दिमाग कल होने वाली चीजों के बारे में आपकी सोच को आज रात जागने की तैयारी में शामिल कर लेता है। इसीलिए सोने का एक ही शेड्यूल काम करता है। आपका शरीर अंदाजे से काम नहीं करता। यह आपकी आदतों के आधार पर पहले से अनुमान लगाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN