Home LIFESTYLE NEWS HINDI न मैदा, न सूजी सिर्फ पोहे से बनाएं कुरकुरे नमक पारे, दिवाली...

न मैदा, न सूजी सिर्फ पोहे से बनाएं कुरकुरे नमक पारे, दिवाली पर मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

5
0

Source :- INDIATV NEWS

दिवाली का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस त्यौहार पर गुझिया के साथ नमक पारे भी खूब बनाए जाते हैं। नमक पारे बनाने के लिए आमतौर पर मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहे से भी कुरकुरे नमक पारे तैयार किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं पोहे से कुरकुरे नमक पारे बनाने की आसान विधि।

पोहा का नमक पारा बनाने के लिए सामग्री

पोहा 1 कप, कुकिंग ऑयल 2 बड़े चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, हींग 1 चुटकी, चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 2 चुटकी, बेसन आधा कप, चावल का आटा 2 से 3 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, तेल डीप फ्राई करने के लिए

पोहा का नमक पारा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पोहा का नमक पारा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को 2–3 बार धो लें और नरम होने के लिए 5 मिनट तक एक छलनी में ऐसे ही रखा रहने दें।

  • दूसरा स्टेप: अब डेक एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, इसमें जीरा, अजवाइन, कलौंजी, हींग, चिली फ्लेक्स, हल्दी और बेसन डालें और मध्यम आंच पर 1–2 मिनट तक भूनें, फिर ठंडा होने दें।

  • तीसरा स्टेप: अब उसके बाद, भीगे हुए पोहे को एक प्लेट में निकाल लें, इसमें भुना हुआ बेसन का मिश्रण, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं। उसके बाद पोहे की नमी का इस्तेमाल करके ही इसे अच्छी तरह से गूंथ लें और चिकना आटा तैयार कर लें (इस बात का ध्यान रखें की इसे गूंथने के लिए अलग से पानी न डालें।

  • चौथा स्टेप: अब आटे को दो तीन हिस्सों में बांट लें और उसके बाद मीडियम मोटाई में बेल लें और फोर्क से इसमें छेद कर दें। चाकू या जिगजैग कटर की मदद से इसे पारंपरिक डायमंड के आकार में काट लें। इसके अलावा आप फेस्टिव सीजन के मौके पर मलाईदार रबड़ी भी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी

  • पांचवां स्टेप: अब धीमी से मिडयम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक नमकर पारे को डीप फ्राई करें। इसे वायर रैक या छलनी पर निकाल लें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।

SOURCE : INDIATV NEWS